• Thu. May 21st, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

तिलहर में विश्व हिंदू परिषद के नगर सुरक्षा प्रमुख अपने कई साथियों के साथ समाजवादी पार्टी में राष्ट्रीय सचिव और पूर्व विधायक की मौजूदगी में जिलाध्यक्ष के समक्ष हुए शामिल

ByTen News One Desk

Sep 25, 2024
275 Views

तिलहर में विश्व हिंदू परिषद के नगर सुरक्षा प्रमुख अपने कई साथियों के साथ समाजवादी पार्टी में राष्ट्रीय सचिव और पूर्व विधायक की मौजूदगी में जिलाध्यक्ष के समक्ष हुए शामिल



टेन न्यूज़ !! २५ सितम्बर २०२४ !! अमुक सक्सेना, तिलहर/शाहजहांपुर


विश्व हिंदू परिषद के नगर सुरक्षा प्रमुख अपने कई साथियों के साथ समाजवादी पार्टी में राष्ट्रीय सचिव और पूर्व विधायक की मौजूदगी में जिलाध्यक्ष के समक्ष हुए शामिल।

नगर के मोहल्ला बहादुरगंज निवासी पूर्व सैनिक तथा विश्व हिंदू परिषद के नगर सुरक्षा प्रमुख बृज किशोर उर्फ बीके दीक्षित अपने साथी रामवीर कश्यप,मिथुन,विधि मिश्रा,राजीव कश्यप,विनोद पाल,गौरव कश्यप के साथ समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष तनवीर खान के सामने सपा में शामिल हो गए हैं।

पूर्व विधायक रोशन लाल वर्मा ने सभी का सपा में स्वागत करते हुए कहा कि यह पार्टी सभी को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है।सपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सचिव अनवर उल्ला खान वारसी ने बीके दीक्षित सहित उनके सभी साथियों का स्वागत करते हुए कहा कि समाज को जोड़ने का काम समाजवादी पार्टी लगातार करती रही है

हमने कभी भी समाज को विघटित करने की राजनीति न की है और ना ही करेंगे उन्होंने कहा कि सपा में सभी वर्गों और धर्म के लोगों की सदैव से सामान हिस्सेदारी रही है।साथ ही उन्होंने सभी समर्थकों से आवाहन करते हुए कहा कि आगामी 2027 में पूर्ण बहुमत से सपा को जीत दिला कर अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनना हम सभी का लक्ष्य होना चाहिए।

जिलाध्यक्ष तनवीर खान ने सपा में शामिल होने वाले सभी लोगों का स्वागत करते हुए कहा कि हम सभी एक साथ कदम से कदम मिलाकर सपा को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए तैयार है।इस दौरान रेहान अंसारी शाहनियाज खान शहजाद मंसूरी सचिन गुप्ता लखन प्रताप सिंह संजय गुप्ता नवीन कश्यप जाने आलम साहिल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!