• Tue. Apr 28th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

तिलहर ब्लॉक परिसर में भाजपा विधायक, ब्लॉक प्रमुख सहित प्रधान क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने मिलकर पंडित नवनीत शर्मा के सानिध्य में भूमि पूजन कर शिव मंदिर के निर्माण की आधारशिला रखी

ByTen News One Desk

Oct 26, 2024
374 Views

तिलहर ब्लॉक परिसर में भाजपा विधायक, ब्लॉक प्रमुख सहित प्रधान क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने मिलकर पंडित नवनीत शर्मा के सानिध्य में भूमि पूजन कर शिव मंदिर के निर्माण की आधारशिला रखी



टेन न्यूज़ !! २६ अक्तूबर २०२४ !! अमुक सक्सेना, तिलहर/शाहजहांपुर


तिलहर ब्लॉक परिसर में भाजपा विधायक सलोना कुशवाहा, ब्लॉक प्रमुख कविता यादव उनके पति वरुण यादव उर्फ रसूली सहित प्रधानों क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने मिलकर पंडित नवनीत शर्मा के सानिध्य में भूमि पूजन करते हुए शिव मंदिर के निर्माण की आधारशिला रखी उसके बाद यज्ञ संपन्न हुआ।

बाद में बैठक शुरू होते ही वीडीओ मनीष दत्त ने प्रधानों और क्षेत्र पंचायत सदस्यों से गांव में प्रतिमाह आंगनवाड़ी राशन वितरण होने की जानकारी चाही जिस पर क्षेत्र पंचायत सदस्य वेद प्रकाश मौर्य ने सबसे पहले विरोध जताते हुए राशन वितरण न किए जाने पर नाराजगी जताई इस बीच तमाम प्रधान और सदस्यों ने राशन वितरण न होने पर जमकर हंगामा किया।

वीडीओ और ब्लॉक प्रमुख पति वरुण यादव उर्फ रसूली ने सभी को शांत किया। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख कविता यादव ने बाल विकास परियोजना सुपरवाइजर सरोज देवी को तलब करते हुए उनसे प्रतिमाह राशन वितरण कराए जाने के निर्देश दिए।

सुपरवाइजर सरोज देवी ने सफाई देते हुए बताया कि समूह के माध्यम से राशन वितरण किया जाता है कहीं पर शिकायत आती है तब उसको दूर किया जाएगा बैठक के दौरान स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं ,कृषि कार्यक्रम, सर्व शिक्षा अभियान ,पशुपालन, टीकाकरण, राजकीय नल कूप,सिंचाई ,पेयजल व्यवस्था, विद्युत आपूर्ति तथा प्रधानमंत्री आवास, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन आदि तमान योजनाओं पर चर्चा की गई।

बैठक के दौरान विभागीय अधिकारी, प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य और महिला सदस्य भारी संख्या में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!