• Tue. Apr 28th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

तिलहर बार एसोसिएशन के पुस्तकालय के भवन निर्माण के लिए तहसील परिसर में पंडित शिवम मिश्रा के सानिध्य में पुस्तकालय के निर्माण के लिए ईंट रखकर भूमि पूजन किया

ByTen News One Desk

Oct 26, 2024
213 Views

तिलहर बार एसोसिएशन के पुस्तकालय के भवन निर्माण के लिए तहसील परिसर में पंडित शिवम मिश्रा के सानिध्य में पुस्तकालय के निर्माण के लिए ईंट रखकर भूमि पूजन किया



टेन न्यूज़ !! २६ अक्तूबर २०२४ !! अमुक सक्सेना, तिलहर/शाहजहांपुर


बार एसोसिएशन के पुस्तकालय के भवन निर्माण के लिए तहसील परिसर में उपजिलाधिकारी जीत सिंह राय, तहसीलदार जयप्रकाश यादव, नायव तहसीलदार जगत मोहन जोशी और बार एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेश चंद्र सक्सेना, महासचिव राजीव सिंह चौहान ने मिलकर तहसील परिसर में पंडित शिवम मिश्रा के सानिध्य में पुस्तकालय के निर्माण के लिए ईंट रखकर भूमि पूजन किया

इस अवसर पर उपजिलाधिकारी जीत सिंह राय ने कहा कि तहसील में भवन का नाम निर्माण होने के कारण पुराना भवन हटाकर यह नया भवन सभी के सहयोग से बनाया जाएगा। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेशन सक्सेना और महासचिव राजीव सिंह चौहान ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नई पुस्तकालय भवन बन जाने से सभी अधिवक्ताओं को लाभ मिलेगा।

महासचिव ने कहा कि सभी अधिकारियों और अधिवक्ताओं के सहयोग से इस नए भवन का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने भवन निर्माण में सभी से अपेक्षित सहयोग की अपील की। इस अवसर पर बार एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष सुशांत मिश्रा ,शीलेंद्र मोहन मिश्रा सहित तमाम अधिवक्ता गण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!