• Fri. Apr 17th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

मंत्री जितिन प्रसाद ने हरीश गुप्ता के बेटे के निधन पर जताया शोक, दसवां संस्कार में हुए शामिल

ByTen News One Desk

Oct 29, 2024
380 Views

मंत्री जितिन प्रसाद ने हरीश गुप्ता के बेटे के निधन पर जताया शोक, दसवां संस्कार में हुए शामिल



टेन न्यूज़ !! २९ अक्तूबर २०२४ !! अमुक सक्सेना, तिलहर/शाहजहांपुर


तीन दिन पूर्व नगर के प्रमुख खाद एवं पेंट व्यवसाई हरीश गुप्ता के युवा बेटे शिशिर गुप्ता के असामयिक निधन होने पर मंत्री जितिन प्रसाद ने उनके घर जाकर शोक व्यक्त किया । श्री प्रसाद दिवंगत के दसवां संस्कार में भी शामिल हुए ।

बता दें कि शनिवार को शिशिर गुप्ता का बरेली के एक निजी अस्पताल में डेंगू बुखार का इलाज लेने के दौरान दुखद निधन हो गया था । मंत्री जितिन प्रसाद पीड़ित हरीश गुप्ता के पोटरगंज स्थित आवास पर पहुंचे और शोक जताते हुए परिजनों को ढाढस बंधाया ।

इसके बाद मंत्री श्री प्रसाद बारह पत्थर स्थित माहौर वैश्य दसवां घर पहुंचकर दसवां संस्कार में भी शामिल हुए ।

उधर रविवार को सांसद अरुण कुमार सागर ने भी हरीश गुप्ता के आवास पर पहुंचकर शोक जताया था । इस मौके पर शोकाकुल परिवार के रामौतार गुप्ता , सीए अरविंद गुप्ता , सतीश गुप्ता , शिवओम गुप्ता , अजय गुप्ता , अशोक गुप्ता , अशोक रस्तोगी , आचार्य भानु प्रताप मिश्र , ईश्वरचंद अरोड़ा , कमलेश गुप्ता , ओम प्रकाश गुप्ता , देवेंद्र गुप्ता , पुनीत गर्ग , ऋषि शर्मा समेत तमाम लोग मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!