• Sat. Apr 25th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

डीएम ने नगर पलिका तिलहर में वार्ड में साफ-सफाई, गौ आश्रय केन्द्र तथा सार्वजनिक शौचालय का औचक निरीक्षण किया

ByTen News One Desk

Nov 23, 2024
278 Views

डीएम ने नगर पलिका तिलहर में वार्ड में साफ-सफाई, गौ आश्रय केन्द्र तथा सार्वजनिक शौचालय का औचक निरीक्षण किया



टेन न्यूज़ !! २३ नवम्बर २०२४ !! अमुक सक्सेना, तिलहर/शाहजहांपुर


जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह ने तिलहर नगर पालिका में निगोही रोड पर स्थित नगर पालिका के सार्वजनिक शौचालय का औचक निरीक्षण किया साफ-सफाई सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साफ-सफाई दुरूस्त पायी गयी। नगर पालिका द्वारा महिला एवं पुरूष हेतु दस रुपये का चार्ज लिया जाता है। जिलाधिकारी ने सार्वजनिक शौचालय महिलाओं के प्रयोग हेतु निशुल्क करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने तिलहर नगर पालिका में निगोही रोड पर स्थित गौ आश्रय केन्द्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने गायों के चारे, भूसे तथा पानी की जानकारी ली। जिलाधिकारी ने कहा गोशाला में साफ-सफाई का उचित प्रबन्ध सुनिश्चित किया जाए तथा चारे, भूसे पानी का प्रबन्ध प्रयाप्त मात्रा में सुनिश्चित किया जाए।

इसी क्रम में जिलाधिकारी ने तिलहर नगर पालिका में मधुवन कॉलोनी में सफाई का जायजा लिया गया। जिलाधिकारी ने कॉलोनी वासियों से कुड़ कलेक्शन, साफ-सफाई के के बारे में जानकारी ली, लोगों ने बताया कि डोर टू डोर कलेक्शन के लिए नगर पालिका की गाड़ी आती है। जिलाधिकारी ने डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन सुचारू रूप से चालाने हेतु यूजर चार्ज वसूल करने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!