• Mon. May 18th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

जनयूरी निवासी हीरालाल वर्मा का 13 वर्षीय पुत्र का शव गन्ने के खेत में मिला, परिजनों में हत्या का लगाया आरोप, तिलहर निगोही मार्ग पर चक्का जाम किया 

ByTen News One Desk

Nov 29, 2024
374 Views

जनयूरी निवासी हीरालाल वर्मा का 13 वर्षीय पुत्र का शव गन्ने के खेत में मिला, परिजनों में हत्या का लगाया आरोप, तिलहर निगोही मार्ग पर चक्का जाम किया 



टेन न्यूज़ !! २९ नवम्बर २०२४ !! अमुक सक्सेना, तिलहर/शाहजहांपुर


थाना क्षेत्र के गांव जनयूरी निवासी हीरालाल वर्मा का 13 वर्षीय पुत्र विवेक कुमार मंगलवार को दोपहर घर पर खाना खाकर खेलने चला गया था। उसके बाद वह घर नहीं लौटा। बुधवार को घटना की सूचना पुलिस को देने पर पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कर ली।

गुरुवार को अपराह्न गांव के राजेंद्र ने गन्ने के खेत में विवेक के शव को पडा हुआ पाकर उसके बड़े भाई पंकज को इसकी सूचना दी। सूचना पर प्रभारी इंस्पेक्टर क्राइम देवेंद्र यादव, क्षेत्राधिकारी अमित चौरसिया पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस के पहुंचने से पहले ही घटनास्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस नें घटना स्थल से भीड को हटाकर फॉरेंसिक टीम बुलाकर मामले की पड़ताल की।

इस बीच सूचना पर पूर्व विधायक रोशन लाल वर्मा भी अपने तमाम समर्थकों के साथ वहां पहुंच गए। उन्होंने उच्चाधिकारियों से बात की। इस वीच एसपी ग्रामीण मनोज अवस्थी वहां पहुंच गए। परिजनों और ग्रामीणों ने नाराजगी जाहिर करते हुए तिलहर निगोही मार्ग पर चक्का जाम कर दिया।

परिजन और ग्रामीण विवेक की हत्या का आरोप लगाते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर चक्का जाम कर दिया! एसपी ग्रामीण और पूर्व विधायक रोशन लाल के बीच हुई वार्ता के बाद लोगो को कार्रवाई का आश्वासन देने के बाद जाम समाप्त किया गया। पुलिस ने शब को पोस्टमार्टम को भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!