मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संभावित बाढ़ व अतिवृष्टि को लेकर विस्तृत समीक्षा की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चाइनीज मांझे को हत्या की श्रेणी में रखते हुए सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश मुख्यमंत्री योगी की उपस्थिति में लखनऊ में ‘उत्तर प्रदेश फार्मा कॉन्क्लेव 1.0’ की भव्य शुरुआत यूपी में SIR की डेट 1 महीने बढ़ाई गई: दावा–आपत्ति 6 मार्च तक, फाइनल लिस्ट…? कटरा क्षेत्र में चाइनीज मंझे के खिलाफ पुलिस का अभियान, लोगों को किया जागरूक
---Advertisement---

फिल्म ‘घूसखोर पंडित’ के निर्माता-निर्देशक समेत टीम पर मुकदमा दर्ज

By Ten News One Desk

Published on:

5 Views
  • फिल्म ‘घूसखोर पंडित’ के निर्माता-निर्देशक समेत टीम पर मुकदमा दर्ज

टेन न्यूज़ ii 06 फरवरी 2026 ii डेस्क न्यूज़,
लखनऊ। हजरतगंज थाना प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह की तहरीर पर नेटफ्लिक्स पर रिलीज बताई जा रही फिल्म “घूसखोर पंडित” के निर्देशक, प्रोड्यूसर और उनकी टीम के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार मामला कथित आपत्तिजनक सामग्री को लेकर दर्ज किया गया है।

बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई उच्च स्तर से प्राप्त निर्देशों के क्रम में की गई। थाना हजरतगंज में दर्ज एफआईआर में फिल्म से जुड़े लोगों पर संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है। हालांकि पुलिस ने अभी विस्तृत धाराओं और आरोपों का आधिकारिक खुलासा नहीं किया है।

प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह स्वयं इस मामले में वादी बने हैं। पुलिस का कहना है कि प्रकरण की जांच की जा रही है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल फिल्म निर्माण पक्ष की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

फिल्म ‘घूसखोर पंडित’ के निर्माता-निर्देशक समेत टीम पर मुकदमा दर्ज

Published On:

Follow Us On

---Advertisement---

Leave a Comment