बेटे की शादी का कार्ड बांटने गए पिता की हुई मृत्यु पीलीभीत में टाइगर के हमले से महिला की मौत, जंगल किनारे मिला शव टेट पर छूट से इनकार पर भड़के शिक्षक, शिक्षा राज्य मंत्री का फूंका पुतला, मार्च में देशव्यापी आंदोलन की चेतावनी युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने का मामला दर्ज आठ सूत्रीय मांगों को लेकर ट्रेड यूनियन को-ऑर्डिनेशन सेंटर का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
---Advertisement---

कटरा में इंजन पार्ट्स की दुकान पर शातिर उचक्के का धावा, 21 हजार नगदी लेकर फरार, CCTV फुटेज में वारदात कैद

By Ten News One Desk

Published on:

527 Views

कटरा में इंजन पार्ट्स की दुकान पर शातिर उचक्के का धावा, 21 हजार नगदी लेकर फरार, CCTV फुटेज में वारदात कैद

टेन न्यूज़ !! २४ अगस्त २०२५ !! पप्पू अंसारी, मीरानपुर कटरा/शाहजहांपुर

मीरानपुर कटरा नगर में शनिवार सुबह दिनदहाड़े चोरी की वारदात ने व्यापारियों और स्थानीय लोगों को दहला दिया। घटना सुबह करीब 8 बजे जलालाबाद रोड स्थित इलाहाबाद बैंक के पास इंजन पार्ट्स की दुकान पर हुई, जब दुकान मालिक श्रीपाल सिंह पूजा के लिए कुछ देर के लिए बाहर गए थे।

इसी बीच मौका पाकर एक युवक चोरी-छिपे दुकान में घुसा और सीधे लाकर पर हाथ साफ कर दिया। उचक्का करीब 21 हजार रुपये नकद निकालकर बड़ी चालाकी से फरार हो गया। वारदात की पूरी तस्वीर पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में साफ तौर पर कैद हो गई है।

जब श्रीपाल दुकान पर लौटे तो लाकर खुला देखकर उनके होश उड़ गए। तत्काल आसपास के लोगों को बुलाया गया और सीसीटीवी फुटेज खंगाली गई, जिसमें एक संदिग्ध युवक दुकान में घुसते और बाहर निकलते हुए दिखाई दे रहा है।

पीड़ित ने घटना की जानकारी कटरा पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी जुगल किशोर पाल व पुलिस टीम मौके पर पहुँची और सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर आरोपी की पहचान शुरू कर दी है।

पुलिस का कहना है कि फुटेज के आधार पर आरोपी की शिनाख्त जल्द कर ली जाएगी और चोरी का खुलासा किया जाएगा। वहीं, इस वारदात से व्यापारियों में आक्रोश और असुरक्षा की भावना देखने को मिली है। कई व्यापारियों ने नगर में बढ़ रही चोरी की घटनाओं को लेकर पुलिस से गश्त तेज करने की मांग की है।

Published On:

Follow Us On

---Advertisement---

Leave a Comment