• Fri. Apr 17th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

औरैया में शराबी युवक का हाइवोल्टेज ड्रामा, हाईटेंशन बिजली पोल पर ऐसे चढ़ा, गांव में मचा हड़कंप

ByTen News One Desk

Jan 11, 2026
54 Views

औरैया में शराबी युवक का हाइवोल्टेज ड्रामा, हाईटेंशन बिजली पोल पर ऐसे चढ़ा, गांव में मचा हड़कंप


पड़ोसी से विवाद के बाद उठाया खतरनाक कदम, पुलिस व विद्युत विभाग की टीम समझाने में जुटी


टेन न्यूज़ !! १२ जनवरी २०२६ !! ब्यूरो चीफ रामजी पोरवाल
औरैया। फफूँद थाना क्षेत्र के एक गांव में शराब के नशे में धुत एक युवक का हाइवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला पड़ोसी से विवाद के बाद हाइटेंशन के पोल पर चढ़ गया, विवाद के बाद युवक ने नशे की हालत में गांव के बाहर सरसों के खेत में खड़े हाईटेंशन लाइन के टावर पर चढ़कर हंगामा कर दिया।

युवक को टावर पर चढ़ा देख ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर भारी भीड़ एकत्रित हो गई। थाना क्षेत्र के गांव जगजीवानपुर निवासी 26 वर्षीय ब्रजेश कुमार पुत्र मोहर सिंह लोडर वाहन चलाकर अपनी मां के साथ रहकर परिवार का भरण-पोषण करता है।

शुक्रवार की शाम वह लोडर से भाड़ा डालकर नशे की हालत में घर लौटा। इसी दौरान पड़ोसी से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते विवाद में बदल गई। विवाद के बाद ब्रजेश कुमार नशे की हालत में गांव के बाहर सरसों के खेत में स्थित हाईटेंशन लाइन के टावर पर चढ़ गया।

टावर पर युवक को चढ़ा देख उधर से गुजर रहे ग्रामीण रुक गयें और कुछ ही देर में बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस और विद्युत विभाग को सूचना दी। सूचना पर पुलिस और विद्युत विभाग की टीम मौके पर पहुंची और युवक को नीचे उतारने के लिए काफी देर तक समझाने का प्रयास करती रही, लेकिन नशे में धुत युवक किसी की बात मानने को तैयार नहीं था।

अंधेरा होने और कड़ाके की सर्दी के कारण भी रेस्क्यू कार्य में बाधा उत्पन्न हो रही थी। इस संबंध में थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि युवक शराब के नशे में है और उसे सुरक्षित नीचे उतारने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। खबर लिखे जाने तक युवक टावर पर ही चढ़ा हुआ था। वहीं फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर मौजूद थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!