• Wed. Apr 22nd, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

कलेक्ट्रेट में गांधी-शास्त्री जयंती पर हुआ सम्मान समारोह, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रितों को अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया

ByTen News One Desk

Oct 4, 2025
125 Views

कलेक्ट्रेट में गांधी-शास्त्री जयंती पर हुआ सम्मान समारोह, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रितों को अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया



टेन न्यूज़ !! ०४ अक्टूबर २०२५ !! रिपोर्ट : प्रभाष चन्द्र ब्यूरो, लोकेशन : कन्नौज


कन्नौज कलेक्ट्रेट स्थित गांधी सभागार में शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 156वीं और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की 121वीं जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने की।

जिलाधिकारी सहित अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) आशीष कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) देवेंद्र सिंह, डिप्टी कलेक्टर अविनाश गौतम समेत कई अधिकारियों और कर्मचारियों ने गांधीजी व शास्त्रीजी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर सेवा पखवाड़ा-2025 के तहत विकसित भारत, आत्मनिर्भर भारत और डिजिटल भारत थीम पर आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता के विजेताओं को जिलाधिकारी ने मेडल और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।
सीनियर वर्ग में नंदनी दुबे, लक्ष्मी सिंह और नीतू, जूनियर वर्ग में अंकुश कुमार, रूपेश कुमार और मुस्कान, जबकि सामान्य वर्ग में आर्यन, नित्या सिंह भदौरिया और सुभी को स्थान मिला।

जिलाधिकारी ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रितों — श्रीमती मुन्नी देवी, श्रीमती राजकुमारी और श्री शिखर गुप्ता — को अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया।

अपने संबोधन में जिलाधिकारी ने कहा कि गांधीजी और शास्त्रीजी के जीवन से हमें सादगी, सत्य और आत्मनिर्भरता की सीख मिलती है। उन्होंने कहा कि गांधीजी के ‘लोकल फॉर वोकल’ के सिद्धांत को आज एक जनपद एक उत्पाद योजना के रूप में राज्य सरकार आगे बढ़ा रही है।

अपर जिलाधिकारी आशीष कुमार सिंह ने गांधीजी की अहिंसा और सत्यनिष्ठा तथा शास्त्रीजी की देशभक्ति और सादगी को आज के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बताया।

इस मौके पर मुख्य प्रशासनिक अधिकारी जगदीश दीक्षित, जिला पर्यटन अधिकारी डॉ. एम. मकबूल और अन्य अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रभात त्रिपाठी ने किया। टेन न्यूज़ के लिए कन्नौज से प्रभाष चन्द्र की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!