• Sun. Apr 19th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

शादी का सेहरा बंधने से चंद घंटे पहले इस लडके ने ट्रेन से कटकर की आत्म हत्या, घर में हो रहे मंगल गीत करुण क्रंदन में हुए तब्दील

ByTen News One Desk

Apr 19, 2024
391 Views

शादी का सेहरा बंधने से चंद घंटे पहले इस लडके ने ट्रेन से कटकर की आत्म हत्या, घर में हो रहे मंगल गीत करुण क्रंदन में हुए तब्दील



टेन न्यूज़ !! १९ अप्रैल २०२४ !! अमुक सक्सेना, तिलहर/शाहजहांपुर


एक दिन पहले तिलक की रस्म हुई । चंद घंटों बाद जिसके सिर पर शादी का सेहरा बंधना था । बारात जाने की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी थीं घर में महिलाएं मंगलगीत गा रही थीं । कि अचानक लड़के द्वारा ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर लेने की आई खबर से घर कोहराम मच गया । शादी की खुशियां गमगीन माहौल में तब्दील हो गईं । माता पिता और रिश्तेदारों के करुण क्रंदन से सभी की आंखे छल छला उठीं ।

नगर की आबादी से सटे गांव खनपुरा निवासी रेल विभाग में ट्रेन मैनेजर पद पर तैनात श्रीराम वर्मा के बेटे लखन वर्मा 26 की बुधवार को तिलक रस्म हुई थी । गुरुवार को बदायूं जनपद के उझानी क्षेत्र के गांव भवानी पुर में वैवाहिक रिश्ते के तहत बारात जानी थी । बारात की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी थीं । इसी दौरान घर से निकले लखन के ट्रेन से कट जाने की मनहूस खबर से घर की खुशियां मातम में तब्दील हो गईं ।

श्रीराम वर्मा ने बिलखते हुए बताया कि उनके तीन बेटी तथा तीन बेटों में लखन मझला बेटा था । लखन ने बरूण अर्जुन मेडिकल कॉलेज से नर्सिंग का कोर्स किया जिसकी आज बारात जानी थी । जिसकी तैयारी हो रही थी । इसी बीच लखन घर से चला गया । क्या बात हुई जो लखन ने आत्मघाती कदम उठाया ।

युवक के ट्रेन से कटने की खबर पर आरपीएफ व तिलहर पुलिस पहुंची । सीमा विवाद के चलते शाहजहांपुर जीआरपी से एसआई रजनीश कुमार शुक्ला भी मौके पर पहुंचे । और क्षत विक्षत शव को रेलवे ट्रैक से हटबाकर ट्रैक सुचारू करवाया गया ।
घटना रेल यार्ड के भीतर होने के चलते जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजबाया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!