मीरानपुर कटरा में 9 अक्टूबर से सजेगा भव्य रामलीला मेला, दंगल और सर्कस होंगे खास आकर्षण![]()
टेन न्यूज।। 03 अक्टूबर 2026।। पप्पू अंसारी@
मीरानपुर कटरा, शाहजहाँपुर। मीरानपुर कटरा में इस बार श्रीरामलीला मेले का आयोजन भव्य स्वरूप में किया जाएगा। मेला शुभारम्भ हेतु मेला कमेटी पदाधिकारियों ने मेला अध्यक्ष नरेन्द्र कुमार गुप्ता उर्फ़ लल्ला के हाइवे स्तिथ गोदाम पर बैठक कर मेला संचालन पर परिचर्चा की गई।![]()
पदाधिकारियों के मुताबिक श्री रामलीला कमेटी (रजि.) के तत्वावधान में 9 अक्टूबर से 28 अक्टूबर तक रामलीला मेले का आयोजन होगा। मेले में अयोध्या की प्रसिद्ध श्री रामलीला पार्टी द्वारा रामलीला का मंचन किया जाएगा।
मेले में सुप्रसिद्ध पहलवानों का दंगल, सर्कस, नाटक, सांस्कृतिक कार्यक्रम और काला जादू विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगे। बच्चों और युवाओं के मनोरंजन के लिए विभिन्न प्रकार के झूले, खेल-तमाशे और अन्य मनोरंजन के साधन भी लगाए जाएंगे। मेले में आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की उम्मीद है।![]()
कमेटी के अनुसार 9 अक्टूबर को दोपहर दो बजे श्री गंगाराम की मिल से श्री गणेश पूजन शोभायात्रा निकाली जाएगी। 15 अक्टूबर को शाम चार बजे रामलीला ग्राउंड से श्री राम बारात निकलेगी। 26 अक्टूबर को शाम पांच बजे कुंभकर्ण वध तथा 28 अक्टूबर को शाम पांच बजे रावण वध और राजगद्दी का आयोजन किया जाएगा। अन्य कार्यक्रम रामायण की कथा के क्रम के अनुसार होंगे। बतातें चलें कि मेले का आयोजन 6 अक्टूबर से शुभारम्भ होना था लेकिन मेला मैदान में भारी जलभराव होने के कारण तारीखों में परिवर्तन किया गया है।
मेला इंचार्ज ने दुकानदारों से 5 अक्टूबर तक प्रवेश शुल्क जमा कर दुकानें बुक कराने की अपील की है। इसी दिन दुकानों के लिए स्थान का आवंटन किया जाएगा। कमेटी ने दर्शकों से नशे की हालत में मेले में नहीं आने की अपील की है। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर हाथी, घोड़ा, मोटरसाइकिल तथा अस्त्र-शस्त्र लेकर मेले में घूमना प्रतिबंधित रहेगा।
बैठक में मेला अध्यक्ष ब्लॉक प्रमुख नरेंद्र कुमार गुप्ता उर्फ़ लल्ला, पूर्व चेयरमैन सुरेंद्र गुप्ता,भाजपा बरिष्ठ नेता जगदीश प्रसाद जोशी,एडवोकेट अमित मिश्रा, विश्वनाथ त्रिपाठी,प्रकाश गंगवार, राजीव, त्रिपाठी, रोहित राठौर, रजत शर्मा, सूरज कश्यप,बंटी कश्यप, आकाश कश्यप इत्यादि पदाधिकारी मौजूद रहे।
उधर मेला शुभारम्भ को लेकर थाना परिसर में थानाध्यक्ष अवधेश कुमार सेंगर के नेतृत्व में उपजिलाधिकारी एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी की अध्यक्षता में मेला कमेटी पदाधिकारियों के साथ पीस बैठक की गई। जिसमें मेला संचालन और विभन्न पहलुओं पर वार्ता की गई।