• Fri. Oct 2nd, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

तिलहर में गांधी-शास्त्री जयंती पर विद्यार्थियों ने निकाली स्वच्छता जागरूकता रैली

ByTen News One Desk

Oct 2, 2026
1 Views

तिलहर में गांधी-शास्त्री जयंती पर विद्यार्थियों ने निकाली स्वच्छता जागरूकता रैली


टेन न्यूज़ !! ०२ अक्टूबर २०२६ !! अमुक सक्सेना

तिलहर /शाहजहांपुर । सत्येंद्र ग्लोबल एकेडमी में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धा और गरिमापूर्ण वातावरण में मनाई गई। कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधन, प्रधानाचार्य, शिक्षकगण एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद विद्यालय परिसर में ध्वजारोहण किया गया। विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीतों एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से राष्ट्रप्रेम, एकता और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश दिया।

इस अवसर पर विद्यार्थियों को महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा एवं स्वच्छता के विचारों तथा लाल बहादुर शास्त्री के सादगी, अनुशासन और राष्ट्रसेवा के आदर्शों से अवगत कराया गया। वक्ताओं ने विद्यार्थियों से महान राष्ट्रनायकों के जीवन मूल्यों को अपने आचरण में अपनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम का विशेष आकर्षण स्वच्छता जागरूकता रैली रही। विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने रैली के माध्यम से आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। रैली में विद्यार्थियों ने “स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत” सहित विभिन्न संदेशों के माध्यम से लोगों से घर, विद्यालय और आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने की अपील की।

विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री का जीवन सत्य, सादगी, अनुशासन, त्याग एवं राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देता है। ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम के साथ सामाजिक एवं नागरिक जिम्मेदारियों की भावना विकसित होती है।

कार्यक्रम का समापन स्वच्छता, अनुशासन, राष्ट्रप्रेम एवं सामाजिक जिम्मेदारी का संकल्प लेकर किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!