• Mon. May 25th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

कपूरपुर मैदान में उमड़ा जनसैलाब, चंद्रशेखर आजाद की जनसभा में भारी भीड़, केंद्र सरकार की नीतियों की आलोचना

ByTen News One Desk

Feb 4, 2026
111 Views

कपूरपुर मैदान में उमड़ा जनसैलाब, चंद्रशेखर आजाद की जनसभा में भारी भीड़, केंद्र सरकार की नीतियों की आलोचना


टेन न्यूज़ ii 04 फरवरी 2026 ii नीरज प्रताप सिंह,
छिबरामऊ (कन्नौज)।

विकास खंड छिबरामऊ क्षेत्र के कपूरपुर खेल मैदान में आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद की जनसभा में भारी जनसमूह उमड़ पड़ा। सुबह से ही लोगों का पहुंचना शुरू हो गया और कुछ ही देर में मैदान खचाखच भर गया। आसपास की सड़कों पर भी समर्थकों की लंबी कतारें देखी गईं।

सभा को संबोधित करते हुए चंद्रशेखर आजाद ने केंद्र सरकार की नीतियों की आलोचना की। उन्होंने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) से जुड़े प्रस्तावित प्रावधानों का जिक्र करते हुए कहा कि यह छात्रों, युवाओं और वंचित वर्गों के हितों से जुड़ा मुद्दा है। उन्होंने शिक्षा, संविधान और सामाजिक न्याय की रक्षा को प्राथमिकता बताते हुए अपने संघर्ष को जारी रखने की बात कही।

अपने संबोधन में उन्होंने डॉ. भीमराव आंबेडकर के विचारों का उल्लेख करते हुए संविधान और आरक्षण व्यवस्था की सुरक्षा पर जोर दिया। सभा के दौरान “जय भीम” और “संविधान बचाओ” जैसे नारों से मैदान गूंजता रहा।

कार्यक्रम में युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों की उल्लेखनीय भागीदारी रही। आयोजन में पार्टी कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका नजर आई। सुरक्षा व्यवस्था के बीच जनसभा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।

स्थानीय लोगों ने इसे क्षेत्र की बड़ी राजनीतिक सभाओं में से एक बताते हुए कहा कि इस आयोजन ने इलाके की सियासी सरगर्मी बढ़ा दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!