• Fri. Apr 24th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

श्रावण मास में होने वाली कावड़ यात्रा को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न

ByTen News One Desk

Jul 4, 2024
199 Views

श्रावण मास में होने वाली कावड़ यात्रा को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न



जिलाधिकारी ने कावड़ यात्रा हेतु समस्त व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करने के दिये निर्देश


टेन न्यूज़ !! ०४ जुलाई २०२४ !! डीपी सिंह डेस्क@ शाहजहाँपुर


श्रावण मास में होने वाली कावड़ यात्रा को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु गुरूवार को जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट साभागार में आयोजकों एवं अधिकारियों के साथ बैठक सम्पन्न हुयी।

बैठक दौरान उन्होने श्रावण मास, कावड़ यात्रा की तैयारियों के सम्बन्ध में संबधित अधिकारियों से जानकारी ली तथा कमेटी के सदस्यों से फीडबैक भी लिया। उन्होने कमेटी के सदस्यों तथा आयोजकों की समस्याओं को सुना व उनके निस्तारण हेतु संबधित अधिकारियों को निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने पुलिस क्षेत्राधिकारियों एवं संबधित तहसीलों के उप जिला मजिस्ट्रेट को कावड़ यात्रा मार्ग का निरीक्षण करने के निर्देश दिये।

जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि कावड़ यात्रा के दृष्टिगत मंदिरों/ घाटों पर साफ-सफाई, बिजली, पानी आदि की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित कर ली जाये। उन्होने कावंड़ियों की सुविधा हेतु प्रस्तावित शिविरों में खान-पान, प्याऊ आदि की समुचित व्यवस्था हेतु निर्देशित किया। जिलाधिकारी ने सम्बन्धित उप जिला मजिस्ट्रेट द्वारा कांवड़ मार्गो पर निरीक्षण करने के निर्देश दिये।

अधीक्षण अभियन्ता विद्युत को मार्ग में पड़ने वाले जर्जर विद्युत पोलो को ठीक कराने तथा ट्रांसफार्मरो को जाली से ढकने हेतु निर्देशित किया। उन्होने मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी से कहा कि कावड़ यात्रा के दौरान भोजनालयों/ खान-पान की दुकानों की नियमित चेकिंग की जाये।

कांवड़ यात्रा मार्ग पर पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था किये जाने के निर्देश नगर निगम को दिये। उन्होने जनपद के सभी सी०एच०सी०/पी०एच०सी० को सक्रिय करने तथा कांवड़ मार्ग के प्रमुख स्थलो पर पर्याप्त एम्बुलेन्स की व्यवस्था करने हेतु निर्देशित किया।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि स्थानीय निकाय में स्थित शिवालयों/मन्दिरो की विशेष साफ-सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाये। कांवड़ यात्रा के समय अधिक तीव्रता की ध्वनि वाले यंत्रों का प्रयोग न करने हेतु लोगो को प्रेरित करने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि समस्त डी०जे० संचालको से सम्पर्क कर भड़काऊ, अश्लील, साम्प्रदायिक भावनाओं को ठेस पहुचाने वाले गाने चालाये जाने पर रोक लगाई जाये। डीजे की ऊंचाई 08 फीट तक सीमित रखी जाये।

उन्होने कहा कि यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार का हुड़दंग न किया जाये। जिलाधिकारी ने कहा कि बड़े मन्दिरों पर बैरिकेडिंग, पार्किंग की व्यवस्था व्यवस्थित ढंग से की जाए। उन्होने संबधित अधिकारी को घाटों पर गहरे जल की चेतावनी लगाने तथा बल्ली रस्सियों से बैरिकेडिंग करने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने सख्त निर्देश दिये कि कांवड़ यात्रा मार्ग में पड़ने वाली मीट की दुकाने, शराब की दुकाने तथा होटल बंद रहेगें।

एसपी आशोक मीणा ने कहा कि सुरक्षा के दृष्टिगत पूर्ण प्रबन्ध किये गये है। उन्होने थाना स्तर पर भी अयोजाको एवं कमेटी के सदस्यों के साथ बैठक करने के निर्देश दिये। एसपी मीणा ने कहा कि कावड़ यात्रा में जाते समय बाइक से आपस में रेस न लगाये नियमों को पालन करें। ट्रैफिक हेतु पूर्ण व्यवस्था रहेगी। यात्रा के दौरान शराब इत्यादि किसी भी प्रकार के नशे के सेवन करते हुए ड्राइविंग न करे। किसी नए रास्ते से यात्रा न की जाए। परंपरागत तरीके से कावड़ यात्रा निकले।

डीजे की ऊंचाई 08 फीट तक सीमित रखे। किसी भी तरह के फूहड़, सांप्रादायिकता फैलाने वाले, भड़काऊ, अश्लील, गाने डीजे पर न चलाए ऐसा करने वालों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जायेगी। सोशल मीडिया पर किसी तरह की अराजकता फैलाने वाली पोस्ट न करे और न ही उसे शेयर करे। लगाये गये शिविरों में 360 डिग्री सीसी टीवी अवश्य लगाया जाये और लाइट की व्यवस्था जरूर रहे।

यात्रा मार्ग में शिविर रोड से 10- 15 मीटर अंदर की ओर लगाए। जो भी यात्राएं परंपरागत होती है उसके लिए पूर्व से सूचना दी जाए। किसी भी नई परंपरा की शुरुआत न की जाए। उन्होने बताया कि रूट डायवर्जन पूर्व की भाती रहेगा।

बैठक के दौरान अपर जिलाधिकारी प्रशान संजय कुमार पाण्डे, अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 सुरेश कुमार, एसपी सिटी संजय कुमार,गर मजिस्ट्रेट प्रवेन्द्र कुमार, एसपीआरए मनोज कुमार , सीओ वीएस वीर सिंह, सीओ प्रयांक जैन सहित उप जिला मजिस्ट्रेट, यात्रा संयोजक तथा कमेटी के सदस्य मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!