• Thu. Apr 16th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

ट्रैक्टर से गिरकर अधेड़ व किवाड़ गिरने से वृद्ध की मौत

ByTen News One Desk

Apr 16, 2026
4 Views

ट्रैक्टर से गिरकर अधेड़ व किवाड़ गिरने से वृद्ध की मौत


टेन न्यूज़ ii 16 अप्रैल 2025 ii ब्यूरो चीफ रामजी पोरवाल औरैया* सदर कोतवाली क्षेत्र में बुधवार को अलग-अलग घटनाओं में एक वृद्ध की मजदूरी करते समय लोहे का किवाड़ ऊपर गिरने से व एक अधेड़ की ट्रैक्टर से गिरकर मौत हो गई। दोनों घटनाओं के घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां अस्पताल में चिकित्सक ने जांच के उपरांत दोनों को मृत घोषित कर दिया। परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए शव घर ले गए। उपरोक्त दोनों घटनाओं के परिजनों में करुण-क्रंदन गूंज रहा था।

सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला दयालपुर निवासी छोटे 55 वर्ष पुत्र भीखम सिंह बुधवार की दोपहर खेतों पर काम करने गया था। वह खेत से ट्रैक्टर पर सवार होकर वापस लौट रहा था। रास्ता में वह अचानक ट्रैक्टर से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल अधेड़ को पास-पड़ोस के लोगों व परिजनों ने जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। अस्पताल में चिकित्सक ने जांच के उपरांत अधेड़ को मृत घोषित कर दिया। परिजन बगैर पोस्टमार्टम कराए शव घर ले गए। अधेड़ की मौत से परिजनों में करुण-क्रंदन गूंज रहा था।

दूसरी घटना में बुधवार को अपराह्न शहर के मोहल्ला तकिया सत्तेश्वर निवासी नत्थू खां 70 वर्ष पुत्र बाबू खां शहर के जालौन चौराहा के समीप स्थित एक निर्माणाधीन मकान में मजदूरी कर रहा था। वह मकान में रखा लोहे का किवाड़ हटा रहा था। उसी समय किवाड़ गिरने से वृद्ध दबकर गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी होने पर परिजनों ने उसे निजी साधन से जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। अस्पताल में चिकित्सक ने जांच के उपरांत वृद्ध को मृत घोषित कर दिया। वृद्ध की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन बगैर पोस्टमार्टम कराए शव घर ले गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!