• Thu. Apr 16th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

नवजात शिशु की संदिग्ध मौत पर पिता ने ऑक्सीजन हॉस्पिटल तिलहर और ससुरालियों पर लगाए गंभीर आरोप, कार्यवाही की मांग

ByTen News One Desk

Apr 16, 2026
13 Views

नवजात शिशु की संदिग्ध मौत पर पिता ने ऑक्सीजन हॉस्पिटल तिलहर और ससुरालियों पर लगाए गंभीर आरोप, कार्यवाही की मांग


टेन न्यूज ii 16 अप्रैल 2026 ii डेस्क न्यूज़@शाहजहांपुर
शाहजहांपुर ज नपद के थाना तिलहर क्षेत्र में नवजात शिशु की संदिग्ध मौत का मामला लगातार गहराता जा रहा है। कटरा थाना क्षेत्र के मोहल्ला कायस्थान निवासी सलमान ने अपनी पत्नी गुलफशा के मायके पक्ष और अस्पताल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए नवजात पुत्र की हत्या कराए जाने की आशंका जताई है।

पीड़ित ने पुलिस व उच्चाधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की है।

सलमान के अनुसार उसका निकाह 15 जून 2025 को हुआ था, लेकिन वैवाहिक जीवन शुरू से ही विवादों में रहा। उसने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी मायके पक्ष के साथ जेवर व नगदी लेकर चली गई, जिसके बाद मामला परिवार परामर्श केंद्र तक पहुंचा और दोनों पक्षों में तनाव बना रहा।

पीड़ित के मुताबिक 5 अप्रैल 2026 को उसे जानकारी मिली कि उसकी पत्नी को तिलहर स्थित ऑक्सीजन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, जहां ऑपरेशन के बाद नवजात शिशु की मौत हो गई।

सलमान का आरोप है कि ससुराल पक्ष ने पूर्व नियोजित साजिश के तहत समय से पहले ऑपरेशन कराकर बच्चे की हत्या करवाई, ताकि भविष्य में दूसरी शादी में कोई बाधा न आए।

सलमान ने अस्पताल की भूमिका पर भी सवाल उठाए हैं। उसके अनुसार अस्पताल ने 2 अप्रैल से 6 अप्रैल तक के इलाज के नाम पर कुल 64,470 रुपये का बिल व्हाट्सएप पर भेजा। बिल में 5 अप्रैल को डिलीवरी चार्ज 25,000 रुपये, डॉक्टर चार्ज 5,000 रुपये, नर्सिंग 2,500 रुपये सहित अन्य खर्च जोड़कर 46,500 रुपये दर्शाए गए। पीड़ित का आरोप है कि एक सामान्य मामले में भारी रकम वसूली गई और गंभीर लापरवाही बरती गई।

पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक, मुख्य चिकित्सा अधिकारी और थाना तिलहर में शिकायत दी, लेकिन एक सप्ताह से अधिक समय बीतने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उसने प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है। बहरहाल मामले में ऑक्सीजन हॉस्पिटल की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गयी है।
टेन न्यूज के लिए शाहजहांपुर से डेस्क रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!