UP Panchayat Chunav-2026 : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2026 की घोषणा को लेकर बड़ी Update, मंत्री OP राजभर के बयान…? मुंबई घूमने गए कटरा के दो युवकों की ट्रेन से गिरकर मौत, घरों में मचा कोहराम तिलहर कोतवाली की पीस कमेटी बैठक का बहिष्कार, व्यापारी नेता व सभासद नाराज़ औरैया: स्कूल के बाहर छात्र की बेल्ट से पिटाई, वीडियो वायरल होने पर पुलिस जांच शुरू औरैया में सपा नेताओं की एसआईआर को लेकर अहम बैठक, वोटर लिस्ट की सुरक्षा पर जोर
---Advertisement---

घने कोहरे में हाईवे पर भीषण टक्कर, नर्सिंग छात्रों से भरी मिनी बस ट्रक से भिड़ी — एक दर्जन घायल

By Ten News One Desk

Published on:

9 Views

घने कोहरे में हाईवे पर भीषण टक्कर, नर्सिंग छात्रों से भरी मिनी बस ट्रक से भिड़ी — एक दर्जन घायल

टेन न्यूज ii 04 फरवरी 2026 ii मुनीश चंद्र शर्मा,
फतेहगंज पूर्वी/बरेली
घने कोहरे के कारण मंगलवार तड़के हाईवे पर ग्राम टिसुआ ओवरब्रिज के समीप बड़ा सड़क हादसा हो गया। परीक्षा देकर लौट रहे नर्सिंग छात्रों से भरी ट्रेवलर (मिनी बस) और ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत में करीब एक दर्जन छात्र-छात्राएं घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए बरेली भेजा, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह करीब तीन बजे ट्रक संख्या UP93 BT 4636 सर्विस रोड पर मुड़ने के लिए यू-टर्न ले रहा था। उसी दौरान पीछे से आ रही ट्रेवलर संख्या UP92 AT 5217 घने कोहरे के चलते ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि वाहन में सवार छात्र-छात्राएं सीटों से उछल पड़े। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।

बताया गया कि ट्रेवलर में मुस्कान मेडिकल कॉलेज, उरई (जालौन) के चालक सहित लगभग दो दर्जन छात्र-छात्राएं सवार थे, जो अल्मोड़ा से बीएससी नर्सिंग की परीक्षा देकर लौट रहे थे। हादसे में राहुल (25), प्रिया (23) और कीर्ति (22) गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तत्काल एंबुलेंस से बरेली रेफर किया गया। अन्य छात्रों को हल्की चोटें आईं।

हादसे के कारण कुछ देर हाईवे पर जाम की स्थिति बनी रही, जिसे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सुचारू कराया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात बहाल किया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Published On:

Follow Us On

---Advertisement---

Leave a Comment