• Sat. Apr 18th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना की अध्यक्षता में जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह के साथ विकास भवन सभागार में जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) द्वारा संचालित योजनाओं की प्रगति समीक्षा बैठक आयोजित

ByTen News One Desk

Aug 16, 2024
153 Views

वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना की अध्यक्षता में जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह के साथ विकास भवन सभागार में जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) द्वारा संचालित योजनाओं की प्रगति समीक्षा बैठक आयोजित



टेन न्यूज़ !! १६ अगस्त २०२४ !! डीपी सिंह डेस्क@शाहजहांपुर


उत्तर प्रदेश सरकार के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना की अध्यक्षता में जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह के साथ विकास भवन सभागार में जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) द्वारा संचालित योजनाओं की प्रगति समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

मंत्री ने निर्देश दिए कि विभाग द्वारा संचालित समस्त जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों को अवश्य मिले। उन्होंने निर्देश दिए कि अप्राप्त प्रधानमंत्री आवास योजना की डीपीआर मंगवाकर तथा उसका सत्यापन कराकर अतिशीघ्र पुनः शासन को भेजी जाए।

उन्होंने डूडा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रथम किस्त जिन लाभार्थियों को मिल गई है और उन्होंने अपना कार्य कर लिया है उन्हें दूसरी किस्त दिलाने की कार्रवाई की जाए। जियो टैगिंग की गति बढ़ाये जाने के भी निर्देश दिये। सभी प्रधानमंत्री आवास शहरी के पात्र लाभार्थियों का नाम सूची में अवश्य शामिल किया जाए। मंत्री ने डूडा विभाग द्वारा सड़क, खड़न्जा, नाली एवं अन्य अपूर्ण कार्यों का उपयोगिता प्रमाण पत्र प्राप्त कर शासन से बजट प्राप्त हेतु डिमांड पत्र भेजने के निर्देश दिये।

मंत्री ने डीसी एनआरएलएम को निर्देश दिए कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत संचालित सक्रिय स्वयं सहायता समूहों को प्रमोट करें तथा सक्रिय समूहों को ही सीसीएल व अन्य सभी प्रकार के लाभ दिया जाए। मंत्री ने कड़े निर्देश दिए कि लापरवाही करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही अमल में लाई जाए।

वित्त मंत्री ने शहीद उद्यान, गांधी भवन एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी प्रेक्षागृह की समिति की बैठक करते हुए निर्देश दिए कि कार्यरत कर्मचारियों का 15 प्रतिशत प्रतिमाह मानदेय बढ़ाया जाए। उन्होंने गांधी भवन एवं अटल बिहारी वाजपेयी प्रेक्षागृह में इलेक्ट्रीशियन कम ऑपरेटर की नियुक्ति हेतु निर्देशित किया। शहीद उद्यान प्रवेश एवं स्टैंड शुल्क, गांधी भवन लंबित विद्युत बिल, निष्प्रयोग सामग्री, अटल बिहारी वाजपेयी प्रेक्षागृह आमजन के लिए शादी, शादी सालगिरह जन्मदिन, मीटिंग उपयोग करने हेतु शुल्क को निर्धारित करने सहित आदि बिंदुओं पर विचार विमर्श किया गया।

इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्री विरेन्द्र पाल सिंह यादव, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष डीपीएस राठौर, सीडीओ डॉ अपराजिता सिंह, नगर आयुक्त डॉ विपिन कुमार मिश्र, अपर जिला अधिकारी प्रशासन संजय कुमार पाण्डेय, नगर मजिस्ट्रेट प्रवेन्द्र कुमार, सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं सदस्यगण मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!