• Mon. Apr 20th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

डीएम की अध्यक्षता में सीएम डैशबोर्ड के आधार पर विकास कार्यों/निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित

ByTen News One Desk

Mar 19, 2026
33 Views

डीएम की अध्यक्षता में सीएम डैशबोर्ड के आधार पर विकास कार्यों/निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित


डीएम ने समस्त विभागों को लक्ष्य के सापेक्ष गुणात्मक प्रगति लाने के निर्देश


टेन न्यूज़ ii 19 मार्च 2026 ii डीपी सिंह@डेस्क न्यूज़, शाहजहांपुर । जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में सीएम डैशबोर्ड (विकास) कार्यों की समीक्षा बैठक विकास भवन सभागार में आयोजित की गई।

बैठक में समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी द्वारा सीएम डैशबोर्ड की प्रगति रिपोर्ट में खराब श्रेणी प्रदर्शित करने वाले इंडिकेटर में रहने वाले विभाग व कार्यों से संबंधित विभागाध्यक्षों को निर्देशित किया कि कार्यों/योजनाओं में गुणात्मक प्रगति लाते हुए बेहतर परफॉर्मेंस बनाए रखें।

उन्होंने अपेक्षाकृत प्रगति धीमी पाए जाने पर प्रगति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यों के संचालन एवं क्रियान्वयन में लापरवाही के कारण सीएम डैश-बोर्ड पर खराब रैकिंग दर्शाने वाले विभागीय अधिकारियों के विरूद्ध कार्यवाही की जाएगी।

बैठक में जिलाधिकारी द्वारा विकास कार्यों से संबंधित समस्त विभागों द्वारा सीएम डैशबोर्ड पर प्रदर्शित होने वाले फ्लैगशिप प्रोजेक्ट्स पर संबंधित विभागीय अधिकारियों से आंकड़ेवार जानकारी प्राप्त करते हुए विस्तृत समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने उपस्थित सभी विभागीय अधिकारीगणों को निर्देशित किया कि उनके विभाग से संबंधित योजनाओं एवं निर्माण कार्यों में लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति पर विशेष ध्यान दें, जिससे सीएम डैशबोर्ड पर जनपद की रैंकिंग अच्छी बनी रहे।

समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी द्वारा जनपद में विभागों/कार्यदाई संस्थाओं द्वारा कराए जा रहे निर्माण कार्यों/परियोजनाओं की अद्यतन स्थिति, कार्यों में गुणवत्ता एवं प्रगति की समीक्षा सम्बंधित विभागीय अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक में जिलाधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्थाओं को निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दें, गुणवत्ता में किसी प्रकार की कमी नहीं होनी चाहिए इसे कार्यदायी संस्थाएं पूरी गंभीरता से लें।

जिलाधिकारी ने विभिन्न कार्यदायी संस्थाओं द्वारा कराये जा रहें निर्माण कार्यं सहित जनपद में निर्माणाधीन समस्त परियोजनाओं के निर्माण कार्य में लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति एवं गुणवत्ता आदि के बारे में सम्बंधित कार्यदायी संस्था एवं विभागीय अधिकारियों से जानकारी प्राप्त करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!