• Sun. Apr 12th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में विकास कार्यों की बैठक संपन्न

ByTen News One Desk

Mar 19, 2026
29 Views

जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में विकास कार्यों की बैठक संपन्न


टेन न्यूज़ ii 19 मार्च 2026 ii डीपी सिंह @डेस्क न्यूज़
शाहजहांपुर।

जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में विकास विभाग से सम्बन्धित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक विकास भवन सभागार में आयोजित की गई।

बैठक में पंचायती राज, जीरो पावर्टी, गौशाला एवं चारा उत्पादन, अन्नपूर्णा भवन, आंगनवाड़ी निर्माण , खेल मैदान/जिम / एम०डी०एम० शेड , ग्रामों के रास्ते खराब हैं अथवा पानी भरता, स्कूलों के रास्ते खराब हैं अथवा पानी भरता, नये गौशाला का निर्माण स्थल चयन, गौशाला जनसहभागिता भुगतान, कर्मचारियों की उपस्थिति के नाम लिखाने, सी०सी०टी०वी० कैमरे लगने तथा उनके भुगतान की स्थिति आदि कार्यों समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने पंचायती राज विभाग की समीक्षा करते हुए कि जर्जर पड़े सामुदायिक शौचालय की जांच कराए, जिन परिवारों ने दो माह का ओएसआर जमा किया गया है उन परिवारों को 2 बाल्टी वितरित की जाए।

उन्होंने शौचालय के पेंडिंग एप्लीकेशंस को एक सप्ताह में पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया। साथ ही केयरटेकर और पंचायत सहायक का मानदेय का भुगतान कराया जाए।

जिलाधिकारी ने समस्त खंड विकास अधिकारियों को निर्देश दिए कि निराश्रित गोवंश को गौशालाओं में रखना सुनिश्चित कराए। उन्होंने कहा कि यदि कहीं निराश्रित गोवंश से दुर्घटना प्रकाश में आती है तो संबंधित संबंधित खंड विकास अधिकारी एवं एडीओ पंचायत के विरुद्ध प्राथमिक की दर्ज कराई जाएगी।

उन्होंने कहा कि गांवों में जन सहभागिता में लोगों को गोवंश को दिए गए हैं उनके नाम पंचायत घरों में वॉल पेंटिंग तथा शिकायत के लिए भी नंबर पेंट कराया जाए।

जिलाधिकारी ने नगर निगम की परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए कार्य संस्थाओं के अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों को समय से पूर्ण कराया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *