अंतर्राष्ट्रीय स्मैक तस्कर कटरा निवासी रियाज उर्फ बाबू की करोड़ों की संपत्ति सीज, पुलिस की बड़ी कार्रवाई ब्रेकिंग न्यूज़ :शाहजहांपुर प्रशासन की कटरा में NDPS एक्ट के तहत आरोपियों की करोड़ों की संपत्ति फ्रीज, खरीद-फरोख्त पर रोक जिलाधिकारी ने सीएम डैशबोर्ड राजस्व के विभागों की प्रगति समीक्षा कर दिए सख्त निर्देश तिलहर थाने में अर्दली रूम, लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश मुठभेड़ के बाद अंतरजनपदीय गिरोह के 6 शातिर लुटेरे गिरफ्तार
---Advertisement---

त्योहारों को लेकर मदनापुर थाने में समीक्षा बैठक, ‘यक्ष ऐप’ के प्रभावी उपयोग पर जोर

By Ten News One Desk

Published on:

32 Views

त्योहारों को लेकर मदनापुर थाने में समीक्षा बैठक, ‘यक्ष ऐप’ के प्रभावी उपयोग पर जोर

टेन न्यूज़ ii 04 फरवरी 2026 ii डेस्क न्यूज़, शाहजहाँपुर

आगामी त्योहारों के मद्देनज़र थाना मदनापुर में बुधवार को कानून-व्यवस्था एवं सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी सदर की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई, जिसमें हल्का प्रभारी और सभी बीट प्रभारी उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान क्षेत्राधिकारी सदर ने ‘यक्ष ऐप’ के प्रभावी और नियमित उपयोग पर विशेष जोर दिया। उन्होंने निर्देशित किया कि ऐप के माध्यम से संदिग्ध व्यक्तियों, गतिविधियों, संवेदनशील स्थानों तथा अन्य महत्वपूर्ण सूचनाओं का समयबद्ध संकलन एवं अपडेट किया जाए, ताकि पुलिस को रीयल-टाइम सूचना उपलब्ध हो सके और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

अधिकारियों ने त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने, भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था सुचारु रखने तथा संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए। साथ ही नियमित पैदल व वाहन गश्त बढ़ाने और पुलिस की सतत उपस्थिति सुनिश्चित करने पर बल दिया गया।

बैठक में यह भी कहा गया कि सभी हल्का एवं बीट प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में आमजन से संवाद स्थापित करें, शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए जनसंपर्क मजबूत रखें तथा किसी भी अफवाह, विवाद या आपात स्थिति की सूचना तत्काल उच्चाधिकारियों को दें।

क्षेत्राधिकारी सदर ने स्पष्ट किया कि त्योहारों को शांतिपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में सम्पन्न कराना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है, जिसके लिए जनपद पुलिस पूरी तरह सतर्क है।

Published On:

Follow Us On

---Advertisement---

Leave a Comment

error: Content is protected !!