• Tue. Jul 21st, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

इमाम हुसैन की याद में सिया नौजवानों ने किया खूनी मातम, ‘लब्बैक या हुसैन’ से गूंजा सौरिख

ByTen News One Desk

Jun 27, 2026
47 Views

 

इमाम हुसैन की याद में सिया नौजवानों ने किया खूनी मातम, ‘लब्बैक या हुसैन’ से गूंजा सौरिख


टेन न्यूज ii 27 जून 2026 इओ रिपोर्ट – नीरज प्रताप सिंह

लोकेशन – छिबरामऊ, कन्नौज

कन्नौज जनपद की तहसील छिबरामऊ के सौरिख कस्बे में दसवीं मोहर्रम पर हजरत इमाम हुसैन और कर्बला के शहीदों की याद में सिया समुदाय ने नम आंखों से मातमी जुलूस निकाला।

मोहम्मद साहब के नवासे इमाम हुसैन की शहादत की याद में अजादारों का गम इस कदर गहरा था कि जंजीर, छुरी, ब्लेड और कमा के मातम के दौरान पूरा क्षेत्र “लब्बैक या हुसैन” की सदाओं से गूंज उठा।

ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के सदस्य अली अब्बास नकवी ने बताया कि मुख्य जुलूस मोहल्ला ऊंचा स्थित सादिक हुसैन के इमामबाड़े से शुरू हुआ। यहां अंजुमन-ए-हुसैनी के नौजवानों ने नौहा-ख्वानी के साथ खूनी मातम किया।

जुलूस मोहल्ला ऊंचा से रवाना होकर सदर बाजार, पाल तिराहा और अंबेडकर तिराहा होते हुए कर्बला मैदान पहुंचा, जहां कबीरपुर और राजापुर के जुलूस भी शामिल हुए। भीषण गर्मी को देखते हुए प्रशासन और कमेटी की ओर से विशेष इंतजाम किए गए। पानी के टैंकरों से सड़कों पर छिड़काव कराया गया, जबकि घायल मातमदारों के उपचार के लिए डॉक्टरों की टीम और एंबुलेंस भी तैनात रही।

दोपहर बाद ताजिए और मेहंदी को कर्बला में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। इसके बाद सरदारपुर, राजापुर, कबीरपुर और सौरिख के ताजिए व झंडा जुलूस मोहल्ला ऊंचा स्थित गुड्डू नंबरदार के दरवाजे पर एकत्र हुए, जहां अखाड़े के खिलाड़ियों ने हैरतअंगेज करतब भी दिखाए।

पूरे आयोजन के दौरान मोहर्रम कमेटी के अध्यक्ष अली अब्बास नकवी, गुड्डू नंबरदार, तौसीफ युसूफ समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। वहीं नगर पंचायत ने साफ-सफाई की व्यवस्था संभाली और थाना प्रभारी जयंती प्रसाद गंगवार पुलिस बल के साथ सुरक्षा व्यवस्था में पूरी तरह मुस्तैद नजर आए।

टेन न्यूज़ के लिए छिबरामऊ कन्नौज से नीरज प्रताप सिंह की रिपोर्ट।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!