• Mon. Aug 3rd, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायत विकास योजना पर सचिवों को मिला प्रशिक्षण

ByTen News One Desk

Aug 3, 2026
11 Views

राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायत विकास योजना पर सचिवों को मिला प्रशिक्षण


टेन न्यूज ii 03 अगस्त 2026 ii प्रभाष चंद्र ब्यूरो

कन्नौज। राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के अंतर्गत सोमवार को विकास खंड सदर कन्नौज में पंचायत विकास योजना (पीडीपी) विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जनपद के सभी ग्राम पंचायत सचिवों एवं पंचायत सहायकों को पंचायत डेवलपमेंट प्लान तैयार करने और ग्राम विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन का प्रशिक्षण दिया गया।

प्रशिक्षण का आयोजन उप निदेशक (पंचायत), कानपुर मंडल के निर्देशन में किया गया। इसमें प्रतिभागियों को वार्षिक कार्ययोजना तैयार करने, ग्राम पंचायतों की विकास प्राथमिकताएं तय करने, जनभागीदारी बढ़ाने तथा शासन की योजनाओं को पारदर्शी एवं प्रभावी ढंग से लागू करने के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई।

अधिकारियों ने प्रशिक्षण के दौरान कहा कि ग्राम पंचायतों की विकास योजनाएं स्थानीय आवश्यकताओं और ग्रामीणों की सहभागिता को ध्यान में रखकर तैयार की जानी चाहिए, ताकि गांवों का समग्र एवं सतत विकास सुनिश्चित हो सके।

इस अवसर पर जिला पंचायत राज अधिकारी राजेंद्र प्रसाद, खंड विकास अधिकारी दिनेश चंद्र यादव सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। प्रशिक्षण सत्र में मास्टर ट्रेनर धनंजय सिंह ने पंचायत डेवलपमेंट प्लान की प्रक्रिया, क्रियान्वयन और निगरानी से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत जानकारी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!