उधार के रुपये लौटाने के विवाद में युवक पर जानलेवा हमला, FIR दर्ज
टेन न्यूज़ ii 08 फरवरी 2026 ii मुनीश चन्द्र शर्मा, फतेहगंज पूर्वी/बरेली।
उधार के रुपये वापस मांगने को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित शिवदत्त निवासी लेखपाल कॉलोनी बिलपुर ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में आरोप लगाया कि वह आरोपी प्रवेश से अपने 9 हजार रुपये उधारी के लेने गया था। रुपये मांगने पर आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
घायल को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी प्रवेश के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच जारी है।






