अंतर्राष्ट्रीय स्मैक तस्कर कटरा निवासी रियाज उर्फ बाबू की करोड़ों की संपत्ति सीज, पुलिस की बड़ी कार्रवाई ब्रेकिंग न्यूज़ :शाहजहांपुर प्रशासन की कटरा में NDPS एक्ट के तहत आरोपियों की करोड़ों की संपत्ति फ्रीज, खरीद-फरोख्त पर रोक जिलाधिकारी ने सीएम डैशबोर्ड राजस्व के विभागों की प्रगति समीक्षा कर दिए सख्त निर्देश तिलहर थाने में अर्दली रूम, लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश मुठभेड़ के बाद अंतरजनपदीय गिरोह के 6 शातिर लुटेरे गिरफ्तार
---Advertisement---

बांग्लादेश में हुई बर्बर घटना के विरोध में ढेकियाजुली में आमसू का जोरदार प्रदर्शन

By Ten News One Desk

Published on:

60 Views

बांग्लादेश में हुई बर्बर घटना के विरोध में ढेकियाजुली में आमसू का जोरदार प्रदर्शन

टेन न्यूज़ ii 23 दिसम्बर 2025 ii रिपोर्ट : प्रशांत वैश्य ब्यूरो
लोकेशन : सोनितपुर (असम)

सोनितपुर जनपद की शहीद नगरी ढेकियाजुली में बांग्लादेश में एक हिंदू युवक दीपु चंद्र दास की नृशंस हत्या की घटना को लेकर देशभर में आक्रोश देखा जा रहा है। इस अमानवीय घटना के विरोध में भारतीय मुस्लिम समुदाय भी सड़कों पर उतर आया है।

बांग्लादेश में कथित तौर पर उन्मादी तत्वों द्वारा युवक की बेरहमी से पिटाई कर हत्या करने और बाद में उसका शव पेड़ से लटका कर जलाने की घटना को अत्यंत दुखद और निंदनीय बताया जा रहा है।

इसी क्रम में रविवार की शाम करीब 7 बजे शहीद नगरी ढेकियाजुली में ऑल असम माइनॉरिटी स्टूडेंट्स यूनियन (आमसू) की सोनितपुर जिला समिति के तत्वावधान में तीव्र विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान आमसू के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेश सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की।

आमसू के सोनितपुर जिला अध्यक्ष आफताब रहमान खंडकार के नेतृत्व में प्रदर्शनकारियों ने बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार डॉ. मोहम्मद यूनुस का पुतला दहन कर अपना विरोध दर्ज कराया। उन्होंने बांग्लादेश सरकार को कड़ी चेतावनी देते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

प्रदर्शन की सूचना मिलते ही ढेकियाजुली के उप-मंडलीय पुलिस अधिकारी भार्गव मुणि दास, थाना प्रभारी दीपक दास सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया और स्थिति पर नजर बनाए रखी।

इस विरोध कार्यक्रम में आमसू सोनितपुर जिला समिति के उपाध्यक्ष अब्दुल हमीद अंसारी, शहीदुल इस्लाम, माताब अली, जिला सह-सचिव नूरजमाल अली, बिलाल हुसैन सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। टेन न्यूज के लिए सोनितपुर असम से प्रशांत वैश्य की रिपोर्ट

Published On:

Follow Us On

---Advertisement---

Also Read

तेजपुर विधानसभा क्षेत्र से एजीपी-बीजेपी गठबंधन के उम्मीदवार पृथ्वीराज राभा ने हजारों समर्थकों के साथ आज नामांकन पत्र दाखिल किया प्रशांत वैश्य (असम) 23 मार्च आगामी असम विधानसभा आम चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दल और उनके उम्मीदवार पूरी तरह सक्रिय हो गए हैं। इसी क्रम में तेजपुर विधानसभा क्षेत्र से एजीपी-बीजेपी गठबंधन के उम्मीदवार पृथ्वीराज राभा ने आज शोणितपुर जिला आयुक्त कार्यालय में पहुंचकर औपचारिक रूप से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।जिला आयुक्त कार्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में आज उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। उल्लेखनीय है कि पृथ्वीराज राभा हजारों समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ एक भव्य रैली निकालकर जिला आयुक्त कार्यालय पहुंचे।ढोल-नगाड़ों, पार्टी के झंडों और नारों से माहौल गूंज उठा और समर्थकों ने अपने उम्मीदवार के प्रति जोरदार समर्थन जताया। रास्ते के दोनों ओर भी बड़ी संख्या में लोग इस रैली को देखने के लिए एकत्रित हुए।जिला आयुक्त कार्यालय पहुंचकर उन्होंने निर्धारित नियमों के तहत अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के राज्य उपाध्यक्ष अशोक कुमार भट्टाचार्य, बीजेपी की शोणितपुर जिला समिति की अध्यक्ष मधुस्मिता डेका हजारिका, असम गण परिषद के शोणितपुर जिला अध्यक्ष रातुल कुमार नाथ सहित दोनों दलों के कई वरिष्ठ नेता और हजारों स्थानीय कार्यकर्ता उपस्थित थे।नामांकन दाखिल करने के बाद पृथ्वीराज राभा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि वह आम जनता के विकास और पूरे क्षेत्र के समग्र प्रगति के लिए कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इस नामांकन को लेकर तेजपुर विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मी और उत्साह बढ़ गया है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि आगामी चुनाव में इस क्षेत्र में कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा। प्रशांत वैश्य

|

Leave a Comment

error: Content is protected !!