• Thu. Apr 23rd, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

आर्जव मिश्रा ने यूजीसी की असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा क्वालीफाई कर नगर का नाम रोशन किया

ByTen News One Desk

Jul 22, 2025
228 Views

आर्जव मिश्रा ने यूजीसी की असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा क्वालीफाई कर नगर का नाम रोशन किया



टेन न्यूज़ !! २२ जुलाई २०२५ !! अमुक सक्सेना, तिलहर/शाहजहांपुर।


तिलहर के आर्जव मिश्रा ने यूजीसी की नेट परीक्षा में क्वालीफाई कर नगर का नाम रोशन किया है। यूजीसी की नेट परीक्षा में फॉरेंसिक साइंस विषय में असिस्टेंट प्रोफेसर और पीएचडी के लिए राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा घोषित परीक्षा परिणाम में आर्जव मिश्रा को सफल घोषित किया गया है।

आर्जव को इस सफलता पर शुभचिंतकों व इष्ट मित्रों ने शुभकामनाएं दी हैं। रेनेसां अकैडमी से अपनी शिक्षा शुरू करने बाले आर्जव आरवीएम इंटर कॉलेज तिलहर के हिंदी प्रवक्ता स्वर्गीय मूंगा लाल मिश्रा के पौत्र तथा वरिष्ठ पत्रकार तिलहर निवासी अनुराग मिश्रा के पुत्र है। उनकी मां श्रीमती शिप्रा अनुराग कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में वार्डन हैं ।

हिंदी अंग्रेजी पर अपनी अच्छी पकड़ रखने वाले मेधावी छात्र आर्जव ने हाई स्कूल से एमएससी फॉरेंसिक साइंस तक सभी परीक्षाएं प्रथम श्रेणी में विद ऑनर्स पास की हैं ।

आर्जव को कविताएं लिखने का भी शौक है उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता गुरुजनों अपने शुभचिंतकों को दिया है। उनकी सफलता पर असीम मिश्रा, परशुराम सेवा समिति के अध्यक्ष राकेश शर्मा, डॉ सत्येंद्र प्रकाश शर्मा, विवेक शर्मा अंशु, नीरज शर्मा एडवोकेट, भगवानदास उर्फ भगत जी, राजेश कुमार मिश्रा, डॉ प्रमोद मिश्रा, संजीव शर्मा, अनुज यादव उर्फ सोनू संजय मिश्रा उदयवीर एजाज इमरान सागर डॉक्टर जाने आलम किशन सक्सेना धर्मेंद्र,अमुक सक्सेना पत्रकार ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!