• Thu. Jul 16th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

भक्सी तिराहे पर ओवरब्रिज व अंडरपास निर्माण की मांग, कांग्रेस ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

ByTen News One Desk

Jul 16, 2026
6 Views

भक्सी तिराहे पर ओवरब्रिज व अंडरपास निर्माण की मांग, कांग्रेस ने डीएम को सौंपा ज्ञापन


टेन न्यूज़ !! १६ जुलाई २०२६ !! अमुक सक्सेना, तिलहर/शाहजहांपुर

शाहजहांपुर। कांग्रेस जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता के नेतृत्व में कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह को ज्ञापन सौंपकर तिलहर के भक्सी तिराहे और नगरिया मोड़ पर जल्द से जल्द ओवरब्रिज अथवा अंडरपास निर्माण कराने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि भक्सी तिराहा दुर्घटना संभावित क्षेत्र बन चुका है, जहां आए दिन सड़क हादसों में लोगों की जान जा रही है। ऐसे में जनहित को देखते हुए शीघ्र निर्माण कार्य शुरू कराया जाना आवश्यक है।

जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि यह मामला प्रशासन के संज्ञान में है। उन्होंने बताया कि ओवरब्रिज का प्रस्ताव स्वीकृत हो चुका है और आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी होते ही निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।

इस दौरान तिलहर नगर अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) जाने आलम खान, शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव प्रो. तनवीर आलम, जिला उपाध्यक्ष अनिल श्रीवास्तव, जिला महासचिव गौरव त्रिपाठी, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष रफी उल हसन तथा अल्पसंख्यक कांग्रेस जिलाध्यक्ष सईद अंसारी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

टेन न्यूज के लिए शाहजहांपुर से रिपोर्ट।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!