• Tue. Nov 24th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

लखनऊ की स्टेट रिव्यू मिशन टीम ने स्वास्थ्य केंद्रों का किया निरीक्षण

ByTen News One Desk

Nov 24, 2026
3 Views

लखनऊ की स्टेट रिव्यू मिशन टीम ने स्वास्थ्य केंद्रों का किया निरीक्षण


चार पीएचसी और छह आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में जांचीं व्यवस्थाएं, मरीजों से लिया फीडबैक


टेन न्यूज़ !! २४ नवम्बर २०२६ !! रामजी पोरवाल ब्यूरो ,

औरैया। सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए लखनऊ से आई स्टेट रिव्यू मिशन टीम ने जनपद के चार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और छह आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का निरीक्षण किया। टीम ने फफूंद, देवरपुर, सौंधेमऊ और ककोर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के साथ चिरहुलिया, कोठीपुर, सल्हापुर सहित छह गांवों के आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में स्वास्थ्य सुविधाओं की स्थिति परखी।

टीम में शामिल डॉ. आशुतोष वार्ष्णेय और शैलेंद्र मिश्रा ने मरीजों के पंजीकरण रजिस्टर, दवाओं और इंजेक्शन की उपलब्धता तथा उनकी एक्सपायरी तिथि की जांच की। इसके अलावा प्रयोगशाला, भवन के रखरखाव, साफ-सफाई और पेयजल व्यवस्था का भी जायजा लिया। अधिकारियों ने केंद्रों पर मौजूद मरीजों से बातचीत कर उन्हें मिल रही स्वास्थ्य सेवाओं के संबंध में फीडबैक लिया।

निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संत कुमार, डिप्टी सीएमओ डॉ. ब्रजेश कुमार, सीएचसी अधीक्षक डॉ. विजय आनंद सहित अन्य स्वास्थ्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

ब्यूरो चीफ रामजी पोरवाल, औरैया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!