• Fri. Apr 17th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

Air Plane Crash 2025:अहमदाबाद प्लेन क्रैश की घटना ने देश को झकझोर दिया, जाने किस देश के कितने लोगों की जाने गई

ByTen News One Desk

Jun 13, 2025
306 Views

Air Plane Crash 2025:अहमदाबाद प्लेन क्रैश की घटना ने देश को झकझोर दिया, जाने किस देश के कितने लोगों की जाने गई



टेन न्यूज़ !! १३ जून २०२५ !! रिपोर्ट: डेस्क न्यूज


अहमदाबाद प्लेन क्रैश 2025 एक दर्दनाक दोपहर जिसने देश को झकझोर दिया।

तारीख: 12 जून 2025, स्थान: अहमदाबाद, गुजरात

गुरुवार की दोपहर भारत के लिए सिर्फ एक और तारीख नहीं रही यह एक काली दोपहर बन गई, जब आसमान से उड़ान भरता हुआ एक सपना ज़मीन पर आकर बिखर गया।

एयर इंडिया की उड़ान AI171, जो अहमदाबाद से लंदन के लिए रवाना हुई थी, टेक-ऑफ के चंद पलों बाद ही दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

हादसे का क्षण
घड़ी में करीब 1:38 बज रहे थे। जैसे ही बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर ने सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरी, अचानक तकनीकी खराबी की आशंका के चलते MAYDAY कॉल दी गई। कुछ ही पलों में विमान अहमदाबाद के मेघानी नगर क्षेत्र में एक बहुमंज़िला डॉक्टर हॉस्टल से टकरा गया।

गवाहों के अनुसार, तेज़ धमाके की आवाज़ के साथ पूरा इलाका काले धुएं और मलबे से भर गया। “हमने चीखें सुनीं, हर तरफ़ आग थी और धुआं ही धुआं था।

विमान में कुल लोग: 242 थे जिसमें 230 यात्री, 12 चालक दल।

प्लेन ने 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली, 1 कनाडाई यात्री सफर करने के लिए सवार हुए थे।

हालांकि मृतकों और घायलों की सटीक संख्या की आधिकारिक पुष्टि फिलहाल नहीं हुई है, परन्तु दृश्य बेहद भयावह थे — सड़कें रक्तरंजित थीं, और कई परिवारों के सपनों की चिताएं उसी धुएं के साथ हवा में घुल गईं।

हादसे के तुरंत बाद NDRF, दमकल विभाग, एंबुलेंस और पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंच गए। प्रशासन ने आसपास के 2 किलोमीटर के दायरे को सील कर दिया और राहत कार्य तेज़ी से शुरू कर दिए गए। स्थानीय लोग भी मदद के लिए आगे आए किसी ने घायल यात्रियों को अस्पताल पहुँचाया, किसी ने पानी और प्राथमिक चिकित्सा दी।

घटना के बाद देशभर से प्रतिक्रियाएं आने शुरू हो गयी जिसमें प्रधानमंत्री समेत तमाम नेताओ और समाजसेवियों ने दुःख प्रकट कर संवेदना जाहिर की।

वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे “दिल दहला देने वाला हादसा”बताते हुए कहा और पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

जबकि UK के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने भी दुःख जताया और ब्रिटिश नागरिकों के प्रति चिंता ज़ाहिर की।

Air India के चेयरमैन नटराजन चंद्रशेखरन ने संवेदना प्रकट करते हुए घोषणा की कि पीड़ितों और उनके परिवारों को हरसंभव सहायता दी जाएगी।

दुर्घटना की DGCA (Directorate General of Civil Aviation) और विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (AAIB) ने जांच शुरू कर दी है। बोइंग कंपनी भी इस जांच में सहयोग कर रही है।

प्राथमिक संकेत में एक इंजन फेलियर या इलेक्ट्रिकल फॉल्ट की ओर इशारा कर रहे हैं, लेकिन अंतिम निष्कर्ष आने में कुछ समय लगेगा।

प्लेन क्रैश यह सिर्फ हादसा नहीं था…यह उन 242 लोगों की उम्मीदों का अंत था, जो या तो अपनों से मिलने जा रहे थे, या नई ज़िंदगी शुरू करने की आस में सफ़र पर निकले थे। एक मां का बेटा, एक दादी की पोती, एक प्रेमी की साथी, सब एक झटके में खो गए।

यह घटना हमें याद दिलाती है कि तकनीक और तरक्की के इस युग में भी ज़िंदगी कितनी नाज़ुक है। टेन न्यूज के लिए डेस्क न्यूज नमस्कार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!