• Sun. Jun 14th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

बगीचे की सफाई के दौरान सूखी पत्तियों और खरपतवार में खुद की लगाई आग में झुलसकर बुजुर्ग की मौत

ByTen News One Desk

Jun 3, 2026
41 Views

बगीचे की सफाई के दौरान सूखी पत्तियों और खरपतवार में खुद की लगाई आग में झुलसकर बुजुर्ग की मौत


Ten New s!! 03 June 2026 !! नीरज प्रताप सिंह, छिबरामऊ (कन्नौज) छिबरामऊ/कन्नौज। जनपद कन्नौज के थाना सौरिख क्षेत्र के ग्राम सर्वा में एक दर्दनाक हादसे में 80 वर्षीय बुजुर्ग की आग में झुलसने से मौत हो गई। बुजुर्ग बगीचे की सफाई के दौरान सूखी पत्तियों और खरपतवार में लगाई गई आग को बुझाने का प्रयास कर रहे थे, तभी वह आग की चपेट में आ गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम सर्वा निवासी राजकुमार (80 वर्ष) ने अपनी यूकेलिप्टस की बगिया में साफ-सफाई के उद्देश्य से सूखी पत्तियों एवं खरपतवार में आग लगाई थी। मंगलवार अपराह्न करीब 3:30 बजे अचानक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और देखते ही देखते पूरे बगीचे में फैल गई।

बताया जाता है कि बगीचे को नुकसान से बचाने के लिए राजकुमार स्वयं आग बुझाने के प्रयास में अंदर तक चले गए। इसी दौरान वह पेड़-पौधों की टहनियों में उलझ गए और चारों ओर से उठ रही आग की लपटों के बीच फंस गए। गंभीर रूप से झुलसने के बाद वह वहीं गिर पड़े।

घटना के समय बुजुर्ग अकेले थे और बगीचा गांव से कुछ दूरी पर स्थित होने के कारण किसी को भी हादसे की जानकारी नहीं हो सकी। कुछ समय बाद बकरियां चराने गए ग्रामीणों ने जली हुई घास-पत्तियों के बीच बुजुर्ग को गंभीर रूप से झुलसी अवस्था में पड़ा देखा और तत्काल परिजनों को सूचना दी।

सूचना मिलने पर एंबुलेंस की सहायता से राजकुमार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सौरिख लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. नीरज शाक्य ने उन्हें मेडिकल कॉलेज कन्नौज रेफर कर दिया। हालांकि मेडिकल कॉलेज पहुंचने से पहले ही रास्ते में उनकी मौत हो गई।

घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है, जबकि गांव में शोक का माहौल व्याप्त है।

रिपोर्ट : नीरज प्रताप सिंह, छिबरामऊ (कन्नौज)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!