• Wed. Jun 10th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

औरैया पहुंचे जगद्गुरु अविमुक्तेश्वरानन्द सरस्वती का भक्तों ने किया भव्य स्वागत

ByTen News One Desk

Jun 3, 2026
25 Views

औरैया पहुंचे जगद्गुरु अविमुक्तेश्वरानन्द सरस्वती का भक्तों ने किया भव्य स्वागत


टेन न्यूज ।। 03 जून 2026 ।। ब्यूरो चीफ रामजी पोरवाल
*औरैया।* ज्योतिष्पीठाधीश्वर पूज्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानन्द सरस्वती मंगलवार को औरैया में पधारने पर भक्तों और अनुयायियों ने पुष्पवर्षा कर जोरदार स्वागत किया

उन्होंने गौरक्षा एवं सनातन जनजागरण के उद्देश्य से निकाली शोभायात्रा निकाली 18 दिवसीय “गविष्ठी यात्रा” के दौरान औरैया नगर आगमन पर शंकराचार्य चतुरंगिनी सेना, धर्माचार्यों, गौसेवकों और सनातन धर्मावलंबियों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

कार्यक्रम संयोजकों गोपालजी दीक्षित, अरविंद दुबे एवं चंद्रशेखर अग्निहोत्री व शंकराचार्य चतुरंगिनी सेना जनबल के अंगाध्यक्ष आचार्य महामण्डलेश्वर स्वामी शिवम जी महाराज ने बताया कि पूज्य शंकराचार्य महाराज सायंकाल लगभग 4 बजे सिकन्दरा विधानसभा क्षेत्र से होते हुए औरैया नगर में प्रवेश करेंगे।

नगर में विभिन्न स्थानों पर पुष्पवर्षा,माल्यार्पण और स्वागत कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। यात्रा देवकली चौराहा,सुभाष चौक एवं महावीर गंज मार्ग से होते हुए काली माता मंदिर परिसर और उमेश वाटिका पहुंची,जहां श्रद्धालुओं एवं सनातन धर्म प्रेमियों द्वारा उनका भव्य अभिनंदन किया।

इसी परिसर में पूज्य शंकराचार्य महाराज ने मीडिया और श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए गौमाता को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग करते हुए धर्म ध्वजा की स्थापना की।

आयोजकों के अनुसार 3 जून को प्रातः 7 बजे पादुका पूजन कार्यक्रम संपन्न होगा। इसके बाद गविष्ठी यात्रा दिबियापुर एवं बिधूना विधानसभा क्षेत्रों से होते हुए कन्नौज जनपद के लिए रवाना होगी।

शंकराचार्य चतुरंगिनी सेना जनबल व समस्त सनातन धर्म प्रेमियों, गौभक्तों एवं श्रद्धालुओं सहित भारी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे ll

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!