• Tue. May 12th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

साकार विश्व हरि के सत्संग में तिलहर से भी गई एक बस की एक वृद्ध महिला है लापता : पूरन लाल

ByTen News One Desk

Jul 3, 2024
353 Views

साकार विश्व हरि के सत्संग में तिलहर से भी गई एक बस की एक वृद्ध महिला है लापता : पूरन लाल



टेन न्यूज़ !! ०३ जुलाई २०२४ !! अमुक सक्सेना, तिलहर/शाहजहांपुर


साकार विश्व हरि भोले बाबा के हाथरस जनपद के सिकंदराऊ के गांव मुगल गढ़ी में आयोजित सत्संग में तिलहर से भी एक बस गई थी । जिसमे 62 अनुयाई गए थे । जिनमे से वहां हुए हादसे के बाद देर रात तक एक वृद्ध महिला लापता हैं । यह जानकारी बस ले जाने वाले पूरन लाल ने दी है ।

तिलहर क्षेत्र के गांव सरेली निवासी पूरन लाल ने बताया कि भोले बाबा के ससंग में सोमवार रात साढ़े नौ बजे तिलहर से एक बस चली थी । जिसमे कई गांवों के करीब 62 पुरुष महिला अनुयाई सवार थे । उन्होंने बताया कि मंगलवार को सुबह साढ़े चार बजे उनकी बस सत्संग आयोजन स्थल मुगलगढ़ी गांव पहुंच गई थी । कार्यक्रम में सभी ने भाग लिया था । दोपहर करीब दो बजे जब भोले बाबा की गाड़ी निकली तो लोग उनके पैर छुने दौड़ पड़े ।

इस दौरान भगदड़ मच गई और बड़ा हादसा हो गया । उन्होंने फोन पर हुई वार्ता में बताया कि गांव रजाकपुर निवासी धनदेवी 60 हादसे के बाद से रात नौ बजे तक नहीं मिली हैं । बाकी सभी लोग बस में पहुंच चुके है ।

पूरन लाल ने बताया कि उनके गांव के लोग धनदेवी की तलाश में एटा अस्पताल भी गए हुए हैं । लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा आज आज मिली जानकारी के अनुसार तिलहर निकट रजनपुर रोड ग्राम राजकपुर निवासी धनदेवी पति राजाराम उम्र 60 वर्ष की भी मृत्यु हो गई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!