• Fri. Apr 24th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

अंबेडकर पार्क में जिम उपकरण लगा दिए जाने से नाराज़ अंबेडकर समिति के कार्यकर्ताओं का अंबेडकर पार्क में धरना प्रदर्शन गुरुवार को नौवें दिन भी जारी रहा

ByTen News One Desk

Jul 5, 2024
318 Views

अंबेडकर पार्क में जिम उपकरण लगा दिए जाने से नाराज़ अंबेडकर समिति के कार्यकर्ताओं का अंबेडकर पार्क में धरना प्रदर्शन गुरुवार को नौवें दिन भी जारी रहा



टेन न्यूज़ !! 05 जुलाई २०२४ !! अमुक सक्सेना, तिलहर/शाहजहांपुर


अंबेडकर पार्क में जिम उपकरण लगा दिए जाने से नाराज़ अंबेडकर समिति के कार्यकर्ताओं का अंबेडकर पार्क में धरना प्रदर्शन गुरुवार को नौवें दिन भी जारी रहा।

आंदोलनकारियों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है समिति के महामंत्री रामलाल वर्मा का आरोप है कि पालिका प्रशासन ने तहसील रोड पर विरियागंज स्थित अंबेडकर पार्क में सीमित स्थान होने के बावजूद जिम उपकरण लगा दिए हैं।

इसके विरोध में अंबेडकर समिति के कार्यकर्ता 9 दिन से लगातार धरना प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन अभी तक मांग की अनसुनी की जा रही है। रामलाल वर्मा ने चेतावनी दी है यदि शीघ्र ही जिम उपकरण नहीं हटाए गए तब उग्र आंदोलन किया जाएगा।

धरना स्थल पर प्रमुख रूप से रामलाल वर्मा ,सियाराम सागर, पातीराम, रूकमंगल ,सुधीर गौतम, आदित्य वर्मा सहित तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!