नगर पंचायत अजीतमल बाबरपुर तिराहे से पुलिस पिकेट नदारत जाम में फंसी स्कूल बसें बच्चों को करना पड़ा परेशान का सामना जहरखुरानी के शिकार व्यक्ति को रेलवे पुलिस ने स्टेशन पर उतारा हलियापुर थाना क्षेत्र में एटीएम कार्ड बदलकर खाते से रुपये उड़ाने का मामला सामने आया हमीरपुर में दो युवकों के बीच जमकर मारपीट, वीडियो वायरल राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय शाहजहाँपुर में गरिमामय शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन
---Advertisement---

आंवला में एंटी करप्शन टीम की बड़ी कार्रवाई, राजस्व निरीक्षक 20 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

By Ten News One Desk

Published on:

28 Views

आंवला में एंटी करप्शन टीम की बड़ी कार्रवाई, राजस्व निरीक्षक 20 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

 टेन न्यूज़ @डेस्क न्यूज़

बरेली। भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत एंटी करप्शन ट्रैप टीम ने तहसील आंवला में तैनात राजस्व निरीक्षक वीरेन्द्र पाल सिंह को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई से तहसील और राजस्व विभाग में हड़कंप मच गया।

भ्रष्टाचार निवारण संगठन बरेली मंडल की टीम प्रभारी निरीक्षक इश्तियाक वारसी के नेतृत्व में बरेली से आंवला पहुंची थी। टीम ने निजी व्यक्ति सर्वेश कुमार को भी गिरफ्तार किया, जो रिश्वत की रकम लेने में मध्यस्थ की भूमिका निभा रहा था। दोनों को नगर पंचायत सिरौली स्थित नलकूप नंबर-2 के पास दोपहर करीब 1:15 बजे पकड़ा गया।

जानकारी के अनुसार किसान पंकज कुमार ने अपनी भूमि की पैमाइश के बदले रिश्वत मांगने की शिकायत की थी। सत्यापन के बाद ट्रैप कार्रवाई को अंजाम दिया गया। आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई जारी है।

Published On:

Follow Us On

---Advertisement---

Leave a Comment