• Mon. Jun 1st, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

कासगंज में दर्दनाक हादसा पटियाली दरियावगंज मार्ग पर श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर तालाब में जा गिरी, करीब 2 दर्जन लोगों की मौत

ByTen News One Desk

Feb 25, 2024
366 Views

कासगंज में दर्दनाक हादसा पटियाली दरियावगंज मार्ग पर श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर तालाब में जा गिरी, करीब 2 दर्जन लोगों की मौत



टेन न्यूज़ !! २५ फरवरी २०२४ !! नेमसिंह शास्त्री, डिविजन ब्यूरो, अलीगढ


उत्तर प्रदेश के कासगंज जिला में एक दर्दनाक हादसा हुआ पटियाली दरियावगंज मार्ग पर करीब सुबह 10:00 बजे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर तालाब में जा गिरी जिसमें अब तक 22 लोग अपनी जान गवा चुके हैं तालाब में जाकर ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई जिसके बाद एक-एक करके दम तोड़ते गए

वही मिली जानकारी के अनुसार 22 लोगों की जान जा चुकी है और अभी ये आंकड़ा बढ़ने वाला है वही मृतकों में 9 महिलाएं 7 बच्चे शामिल हैं आनन फानन में कई गंभीर श्रद्धालुओं को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है और कुछ को मेडिकल कॉलेज को रेफर कर दिया गया है

घटनास्थल से जिला अस्पताल तक अफरा तफरी का माहौल बना हुआ है डीएम एसपी सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौके पर बने हुए हैं राहत बचाव कार्य किया जा रहा है वही योगी सरकार ने घटना का संज्ञान लेते हुए मृतकों को 2-2लाख रुपये सहायता राशि देने का ऐलान किया तथा गंभीरों को भी 50-50 हजार रुपए सहायता राशि देने की बात कही

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!