• Thu. Jun 11th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

औरैया: भीषण आग से 20 बीघा गेहूं की फसल व भूसा जलकर राख, किसानों को भारी नुकसान

ByTen News One Desk

Apr 23, 2026
44 Views

औरैया: भीषण आग से 20 बीघा गेहूं की फसल व भूसा जलकर राख, किसानों को भारी नुकसान


टेन न्यूज़ ii 23 अप्रैल 2026 ii रामजी पोरवाल ब्यूरो,
औरैया। जनपद के फफूंद थाना क्षेत्र के गांव पती का पुरवा में मंगलवार को अचानक लगी भीषण आग ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते लगभग 20 बीघा में खड़ी गेहूं की फसल और भूसा जलकर राख हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आग लगने से किसान रामदास यादव की करीब 7 बीघा, भगवत दास की 7 बीघा और राधे रमण की लगभग 3 बीघा पकी खड़ी गेहूं की फसल पूरी तरह नष्ट हो गई।

अन्य किसानों की फसल और भूसा भी आग की चपेट में आ गया।
घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तेज हवा के कारण आग तेजी से फैलती चली गई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई।

मौके पर पहुंची दमकल टीम ने ग्रामीणों के सहयोग से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक किसानों को भारी नुकसान हो चुका था।

घटना के बाद पीड़ित किसानों ने प्रशासन से नुकसान का आकलन कर उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है।
टेन न्यूज के लिए औरैया से ब्यूरो चीफ रामजी पोरवाल की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!