• Thu. Apr 23rd, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

कटरा में सपा प्रत्याशी डॉ. भरत पटेल के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन

ByTen News One Desk

Apr 23, 2026
7 Views

कटरा में सपा प्रत्याशी डॉ. भरत पटेल के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन


टेन न्यूज़ ii 23 अप्रैल 2026 ii डीपी सिंह @पप्पू अंसारी
मीरानपुर कटरा (शाहजहांपुर)। नगर पंचायत कटरा अध्यक्ष पद के उपचुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी डॉ. भरत पटेल के चुनाव कार्यालय का भव्य उद्घाटन पूर्व राज्यमंत्री अवधेश वर्मा व पूर्व विधायक राजेश यादव ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।

यह कार्यालय जलालाबाद रोड स्थित हिमालय कोल्ड स्टोर परिसर में स्थापित किया गया है।

उद्घाटन समारोह में पार्टी के कई वरिष्ठ नेता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष तनवीर खां, पूर्व एमएलसी अमित यादव उर्फ रिंकू, पूर्व विधायक रोशन लाल वर्मा तथा पूर्व चेयरमैन सुकेश कुमार गुप्ता सहित सैकड़ों कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित रहे।

इस अवसर पर नेताओं ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि सपा प्रत्याशी को भारी मतों से विजयी बनाने के लिए सभी को एकजुट होकर कार्य करना होगा।

डॉ. भरत पटेल ने भी उपस्थित जनसमूह का आभार व्यक्त करते हुए क्षेत्र के विकास, मूलभूत सुविधाओं के विस्तार और जनसमस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया। उद्घाटन के साथ ही चुनाव प्रचार अभियान को गति मिल गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!