• Tue. Apr 21st, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

जिला कांग्रेस कमेटी शाहजहांपुर की नवगठित कार्यकारिणी में अजीम अंसारी को सचिव पद की मिली अहम जिम्मेदारी, कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह

ByTen News One Desk

Jun 29, 2025
425 Views

जिला कांग्रेस कमेटी शाहजहांपुर की नवगठित कार्यकारिणी में अजीम अंसारी को सचिव पद की मिली अहम जिम्मेदारी, कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह



टेन न्यूज़ !! २९ जून २०२५ !! पप्पू अंसारी, मीरानपुर कटरा/शाहजहांपुर ।


जिला कांग्रेस कमेटी शाहजहांपुर की नवगठित कार्यकारिणी में सचिव अजीम अंसारी को अहम जिम्मेदारी सौंपे जाने की घोषणा होते ही पूरे क्षेत्र में हर्ष की लहर दौड़ गई। कांग्रेस के समर्पित, मिलनसार और संघर्षशील युवा नेता अज़ीम अंसारी की संगठन के प्रति वर्षों की निष्ठा, मेहनत और सेवा भावना को आखिरकार सम्मान मिला है।

अज़ीम अंसारी की नियुक्ति को कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का दूरदर्शी निर्णय माना जा रहा है। उनके सामाजिक योगदान, युवा वर्ग से मजबूत जुड़ाव और जमीनी स्तर पर सक्रिय भागीदारी ने उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व दिलाया है।

पदभार की घोषणा के बाद कांग्रेस पदाधिकारियों, स्थानीय नेताओं, कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों ने उन्हें दिल से बधाइयाँ और शुभकामनाएं दीं। क्षेत्रवासियों का कहना है कि सचिव अज़ीम अंसारी जैसे युवा नेताओं का आगे आना कांग्रेस संगठन को नई ऊर्जा, नया विजन और नई दिशा देगा।

वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं ने इस निर्णय की सराहना करते हुए कहा कि,
” अजीम अंसारी जैसे निष्ठावान नेता संगठन की असली ताकत हैं। उनकी नियुक्ति से निश्चित रूप से संगठन और अधिक मजबूत होगा।”

अजीम अंसारी ने भी सभी का आभार जताते हुए कहा कि वे पार्टी द्वारा दी गई जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाएंगे तथा जनहित और संगठनहित में हरसंभव योगदान देते रहेंगे।

कांग्रेस परिवार को गर्व है — सचिन अजीम अंसारी जैसे ऊर्जावान नेता पर!
शुभकामनाएं… आगे बढ़ते रहिए, नया इतिहास रचने की ओर!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!