• Fri. Nov 27th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

संविधान दिवस पर बाबा साहेब को किया याद, प्रस्तावना का सामूहिक वाचन

ByTen News One Desk

Nov 27, 2026
45 Views

संविधान दिवस पर बाबा साहेब को किया याद, प्रस्तावना का सामूहिक वाचन


बीघेपुर के जगतपुर स्थित अंबेडकर पार्क में आयोजित कार्यक्रम में नागरिकों को मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों की दी जानकारी


टेन न्यूज़ !! २७ नवम्बर २०२६ !! रामजी पोरवाल ब्यूरो ,

औरैया। संविधान दिवस के अवसर पर गुरुवार को अजीतमल क्षेत्र की ग्राम पंचायत बीघेपुर के ग्राम जगतपुर स्थित अंबेडकर पार्क में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर को याद करते हुए भारतीय संविधान के महत्व पर प्रकाश डाला गया।

कार्यक्रम में एडवोकेट धर्मा भाई ने नागरिकों को संविधान में निहित मौलिक अधिकारों एवं कर्तव्यों की जानकारी दी। वहीं, जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के उपाध्यक्ष रजनीश कुमार सिंह ने संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन कराया। उपस्थित लोगों ने संविधान के आदर्शों और मूल्यों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।

वक्ताओं ने कहा कि भारतीय संविधान देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था की आधारशिला है। यह सभी नागरिकों को समानता, स्वतंत्रता, न्याय और बंधुत्व का अधिकार प्रदान करता है। संविधान दिवस केवल आयोजन का अवसर नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक मूल्यों और नागरिक कर्तव्यों को याद करने का दिन है। प्रत्येक नागरिक को अपने अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों के प्रति भी जागरूक रहना चाहिए।

कार्यक्रम के अंत में संविधान की रक्षा, देश की एकता-अखंडता बनाए रखने और लोकतांत्रिक मूल्यों का सम्मान करने का संकल्प लिया गया। इस दौरान लोगों को स्व-गणना के प्रति भी जागरूक किया गया।

इस अवसर पर ग्राम प्रधान लोकेंद्र सिंह, हुकुम सिंह, पन्नालाल, गेंदालाल, कुंवर बहादुर, मानसिंह, संजय सिंह, दीपक, देवी दयाल, आदर्श, छोटेलाल, देवचंद, प्रताप सिंह, भारत, श्रीपाद नारायण, विजय कुमार, संध्या देवी, संतोषी सहित छात्र-छात्राएं और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

ब्यूरो चीफ रामजी पोरवाल, औरैया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!