• Fri. Jul 17th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

पुलिस चौकी से चंद कदमों की दूरी पर जिला अस्पताल से बाइक चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात

ByTen News One Desk

Jun 23, 2026
35 Views

पुलिस चौकी से चंद कदमों की दूरी पर जिला अस्पताल से बाइक चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात


टेन न्यूज़ !! २३ जून २०२६ !! राहुल विश्वकर्मा ब्यूरो

महोबा। जिला अस्पताल परिसर में दिनदहाड़े बाइक चोरी की घटना से सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। पुलिस चौकी से महज कुछ ही दूरी पर स्थित अस्पताल परिसर से चोर एक बाइक चोरी कर फरार हो गए। पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है।

जानकारी के अनुसार, इलाज कराने आए विजयशंकर अपनी हीरो डीलक्स बाइक अस्पताल परिसर में खड़ी कर अस्पताल के अंदर गए थे। इसी दौरान अज्ञात चोर उनकी बाइक लेकर मौके से फरार हो गए। जब विजयशंकर वापस लौटे तो बाइक गायब देखकर उनके होश उड़ गए।

घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया। पीड़ित ने मामले की तहरीर पुलिस को सौंप दी है। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

फुटेज में चोरी की पूरी घटना कैद होने के बाद पुलिस ने आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए हैं। अस्पताल जैसे संवेदनशील स्थान से वाहन चोरी होने की घटना से लोगों में नाराजगी है और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जल्द ही आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

रिपोर्ट : राहुल विश्वकर्मा, महोबा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!