• Tue. Jul 21st, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

कुलपहाड़ कस्बे में दबंगों के हौसले बुलंद, जमीनी विवाद में बीच सड़क पर चले लाठी-डंडे, वीडियो वायरल

ByTen News One Desk

Jun 23, 2026
50 Views

कुलपहाड़ कस्बे में दबंगों के हौसले बुलंद, जमीनी विवाद में बीच सड़क पर चले लाठी-डंडे, वीडियो वायरल


टेन न्यूज़ !! २३ जून २०२६ !! राहुल विश्वकर्मा ब्यूरो

महोबा। जनपद महोबा के कुलपहाड़ कस्बे में दबंगों के हौसले बुलंद नजर आए, जहां दिनदहाड़े दो पक्षों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। गोविंद नगर मोहल्ले में बीच सड़क पर लाठी-डंडों से मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मामला जमीनी विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है। दोनों पक्षों के बीच पहले कहासुनी हुई, जिसके बाद विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट शुरू हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और सड़क पर लाठी-डंडे चलने लगे।

घटना के दौरान क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने किसी तरह स्थिति को शांत कराने का प्रयास किया। वहीं, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई।

सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर संबंधित लोगों की पहचान कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

दिनदहाड़े हुई इस घटना ने क्षेत्र की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

रिपोर्ट : राहुल विश्वकर्मा, महोबा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!