• Sun. Sep 13th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

तालाब में मिला लापता युवती का शव, परिवार में मचा कोहराम

ByTen News One Desk

Sep 13, 2026
3 Views

तालाब में मिला लापता युवती का शव, परिवार में मचा कोहराम


अजीतमल में शनिवार शाम से लापता थी 26 वर्षीय शिवानी, सुबह बच्चों ने तालाब में उतराता देखा शव


टेन न्यूज़ ।। 13 सितम्बर 2026 ।। ब्यूरो चीफ रामजी पोरवाल

औरैया। अजीतमल कोतवाली क्षेत्र की ग्राम पंचायत हैदरपुर में रविवार सुबह तालाब में एक 26 वर्षीय युवती का शव उतराता मिलने से सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना पर परिजनों में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के अनुसार, हैदरपुर निवासी बदन सिंह कठेरिया की 26 वर्षीय पुत्री शिवानी शनिवार शाम से लापता थी। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद रात में ही पुलिस को सूचना दी गई थी।

रविवार सुबह गांव के पास तालाब किनारे खेलने पहुंचे बच्चों ने पानी में शव उतराता देखा। बच्चों ने इसकी जानकारी ग्रामीणों को दी, जिसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार राजपूत और मुरादगंज चौकी प्रभारी विकास त्रिपाठी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

मृतका की मां संगीता देवी ने बताया कि शिवानी को बचपन से ही मिर्गी के दौरे पड़ते थे। वह तीन भाई-बहनों में सबसे छोटी थी। शव मिलने के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही युवती की मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!