• Sun. Sep 13th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

जैतीपुर के विद्यालय की दीवार तोड़कर जान से मारने की धमकी के आरोप में पांच लोगों पर मुकदमा

ByTen News One Desk

Sep 13, 2026
3 Views

जैतीपुर के विद्यालय की दीवार तोड़कर जान से मारने की धमकी के आरोप में पांच लोगों पर मुकदमा


टेन न्यूज ।। 13 सितम्बर 2026 ।। ब्यूरो रिपोर्ट

शाहजहांपुर। जैतीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम अली अकबरपुर नवादा स्थित किसान कन्या जूनियर हाईस्कूल की दीवार तोड़कर जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। प्राथमिकी विद्यालय प्रबंधक विक्रम सिंह की तहरीर पर दर्ज की गई है।

तहरीर के अनुसार, 11 सितंबर की रात करीब 11 बजे प्रबंधक विद्यालय में सरकारी कामकाज कर रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान सरवन सिंह, अरवन सिंह, अरखान प्रताप सिंह, सर्वेश उर्फ लौड़े और मुकेश हथियारों से लैस होकर विद्यालय परिसर में घुस आए। आरोपियों ने कथित रूप से दीवार तोड़कर विद्यालय में प्रवेश करने का प्रयास किया और प्रबंधक के साथ गाली-गलौज करते हुए हमला कर दिया।

प्रबंधक ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने पूर्व में भी विद्यालय की बाउंड्री तोड़ी थी। दोबारा बाउंड्रीवाल तोड़कर सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया गया। तहरीर में यह भी कहा गया है कि आरोपियों ने पुलिस से शिकायत करने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी।

प्रबंधक ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई और परिवार की सुरक्षा की मांग की है। जैतीपुर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!