• Tue. Jun 23rd, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

मंदिर से पीतल का घंटा चोरी, ग्रामीणों में आक्रोश, पुलिस जाँच में जुटी 

ByTen News One Desk

Mar 11, 2026
110 Views

मंदिर से पीतल का घंटा चोरी, ग्रामीणों में आक्रोश, पुलिस जाँच में जुटी


टेन न्यूज़ !! ११ मार्च २०२६ !! पप्पू अंसारी, मीरानपुर कटरा (शाहजहांपुर)। थाना क्षेत्र के ग्राम बाजपुर कुमरखा में स्थित एक प्राचीन मंदिर से पीतल का घंटा चोरी हो जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद गांव में आक्रोश और चिंता का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों ने पुलिस से जल्द से जल्द चोरी का खुलासा कर घंटा बरामद करने की मांग की है।

जानकारी के अनुसार गांव से कुछ दूरी पर स्थित प्राचीन मंदिर में कई वर्षों से पीतल का घंटा लगा हुआ था, जिसे श्रद्धालु पूजा-अर्चना के दौरान बजाते थे। मंदिर के पुजारी इतवारी लाल पुत्र स्व. बलदेव प्रसाद निवासी ग्राम बाजपुर कुमरखा ने बताया कि 7 मार्च की रात किसी अज्ञात व्यक्ति ने मौका पाकर मंदिर से पीतल का घंटा चोरी कर लिया।

सुबह जब ग्रामीण पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पहुंचे तो घंटा गायब देखकर सभी हैरान रह गए। घटना की जानकारी गांव में फैलते ही लोगों में नाराजगी फैल गई। ग्रामीणों ने आपस में चर्चा कर पुलिस को सूचना देने का निर्णय लिया।

मंदिर के पुजारी इतवारी लाल ने ग्राम प्रधान पति रामपाल राठौर के साथ कटरा थाने पहुंचकर मामले की लिखित तहरीर दी। उन्होंने बताया कि वह लंबे समय से मंदिर की देखरेख कर रहे हैं और मंदिर में लगा घंटा काफी पुराना तथा श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़ा हुआ था।

ग्रामीणों का कहना है कि मंदिर से घंटा चोरी होने से लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है। लोगों ने आशंका जताई है कि अगर जल्द ही चोरी का खुलासा नहीं हुआ तो भविष्य में भी इस तरह की घटनाएं हो सकती हैं।

पीड़ित पक्ष ने पुलिस से मंदिर का घंटा बरामद कर चोरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। साथ ही ग्रामीणों ने क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाने की भी मांग की है ताकि इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।

वहीं थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मामले की तहरीर प्राप्त हो गई है और घटना की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा करने का प्रयास किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!