• Sat. Jul 18th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

ब्रेकिंग न्यूज़ : रायबरेली से हैरान कर देने वाली खबर..पति ने पत्नी को पीट पीट कर उतारा मौत के घाट

ByTen News One Desk

Jul 18, 2026
5 Views

ब्रेकिंग न्यूज़ : रायबरेली से हैरान कर देने वाली खबर..पति ने पत्नी को पीट पीट कर उतारा मौत के घाट


टेन न्यूज ii 18 जुलाई 2026 ii रिपोर्ट वसीम खान ब्यूरो

लोकेशन रायबरेली

एंकर:

रायबरेली में पति-पत्नी के बीच हुआ विवाद एक दर्दनाक वारदात में बदल गया। गुरबक्शगंज थाना क्षेत्र के बथुआ खास गांव में नशे की हालत में हुए झगड़े के दौरान पति ने अपनी पत्नी की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

वीओ:

मामला गुरबक्शगंज थाना क्षेत्र के बथुआ खास गांव के पूरे खाले मजरे का है। यहां रहने वाला अमरनाथ अपनी पत्नी और पांच बच्चों के साथ रहता था।

अमरनाथ मजदूरी करता है। परिजनों और स्थानीय लोगों के अनुसार, पति-पत्नी दोनों को शराब पीने की लत थी। बताया जा रहा है कि बीती रात दोनों ने शराब पी थी, जिसके बाद किसी बात को लेकर विवाद हो गया।

आरोप है कि गुस्से में अमरनाथ ने नीम की टहनी से अपनी पत्नी की बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आरोपी पति को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

टेन न्यूज के लिए रायबरेली से ब्यूरो वसीम खान की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!