• Sat. Jul 18th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

कटरा में खड़ंजे पर भैंस नहलाने को लेकर पड़ोसियों में विवाद, मारपीट का आरोप

ByTen News One Desk

Jul 18, 2026
3 Views

कटरा में खड़ंजे पर भैंस नहलाने को लेकर पड़ोसियों में विवाद, मारपीट का आरोप


टेन न्यूज ii 18 जुलाई 2026 ii पप्पू अंसारी

मीरानपुर कटरा, शाहजहांपुर। नगर के देव नगर मोहल्ले में खरंजे पर भैंस नहलाने को लेकर दो पड़ोसी परिवारों के बीच विवाद हो गया। कहासुनी के बाद मारपीट और गाली-गलौज होने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

देव नगर निवासी विनय कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि पड़ोस में रहने वाली पुष्पा देवी अपनी बेटी के साथ खरंजे पर भैंस नहला रही थीं। इसी दौरान उनकी पत्नी शशि देवी और बहन साक्षी ने वहां भैंस न नहलाने की बात कही, जिस पर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर पड़ोसियों ने उनकी पत्नी और बहन के साथ मारपीट की। विरोध करने पर उनके साथ भी गाली-गलौज की गई और जान से मारने की धमकी दी गई। घटना के बाद विनय कुमार ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

थाना पुलिस ने तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!