• Wed. Jul 15th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

Breaking News : बलवंत सिंह इंटर कॉलेज से लौट रहे छात्र पर हमला, बचाने आए दो भाई भी घायल

ByTen News One Desk

Jul 15, 2026
2 Views

Breaking News : बलवंत सिंह इंटर कॉलेज से लौट रहे छात्र पर हमला, बचाने आए दो भाई भी घायल


टेन न्यूज़ ii 15 जुलाई 2026 ii रिपोर्टर: पप्पू अंसारी

मीरानपुर कटरा (शाहजहांपुर)। मीरानपुर कटरा में कॉलेज से घर लौट रहे एक इंटरमीडिएट छात्र पर पुरानी कहासुनी को लेकर दो दर्जन से अधिक युवकों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। छात्र को बचाने पहुंचे उसके दोनों बड़े भाई भी हमलावरों की मारपीट में घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, भुड़िया निवासी अमर गंगवार पुत्र राजेंद्र प्रसाद बलवंत सिंह इंटर कॉलेज का छात्र है। बताया गया कि एक दिन पहले कॉलेज के बाहर कुछ युवकों से उसकी कहासुनी हुई थी। एहतियात के तौर पर उसके बड़े भाई विवेक और सुधीर उसे लेने कॉलेज पहुंचे थे।

कॉलेज की छुट्टी के बाद तीनों जैसे ही जलालाबाद रोड स्थित लाइब्रेरी के पास पहुंचे, पहले से घात लगाए बैठे दो दर्जन से अधिक युवकों ने उन पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। छात्र को बचाने के दौरान उसके दोनों भाई भी घायल हो गए। घटना के दौरान मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों की भीड़ जुटने पर हमलावर फरार हो गए।

घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पीड़ित पक्ष ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!