• Wed. Jul 15th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

6 सूत्रीय मांगों को लेकर भाकियू (टिकैत) का तहसील परिसर में धरना, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

ByTen News One Desk

Jul 15, 2026
2 Views

6 सूत्रीय मांगों को लेकर भाकियू (टिकैत) का तहसील परिसर में धरना, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन


टेन न्यूज़ ii 15 जुलाई 2026 ii रिपोर्ट: राहुल विश्वकर्मा ब्यूरो

महोबा में भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के पदाधिकारियों ने अपनी 6 सूत्रीय मांगों को लेकर तहसील परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। संगठन के जिलाध्यक्ष रामखिलावन शुक्ला के नेतृत्व में किसानों ने उपजिलाधिकारी (एसडीएम) को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की।

किसानों ने आरोप लगाया कि खेतों के सेक्टर और चकरोड़ पर दबंगों द्वारा जबरन अवैध कब्जे किए जा रहे हैं, जिससे किसानों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही किसान सम्मान निधि सहित अन्य कृषि संबंधी समस्याओं के समाधान की भी मांग उठाई गई।

ज्ञापन में प्रशासन से मांग की गई कि चकरोड़ और सेक्टर पर हुए अवैध कब्जों को तत्काल हटाया जाए तथा किसानों के हितों की रक्षा के लिए प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले भारतीय हलधर किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष जनक सिंह परिहार भी विद्युत विभाग समेत अन्य विभागों में फैली अनियमितताओं को लेकर जिलाधिकारी गज़ल भारद्वाज को शिकायत पत्र सौंप चुके हैं।

भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने चेतावनी दी कि यदि उनकी 6 सूत्रीय मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो संगठन आंदोलन को और तेज करने के लिए बाध्य होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!