• Wed. Apr 22nd, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर उल्लास कार्यक्रम सम्पन्न

ByTen News One Desk

Sep 9, 2025
81 Views

अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर उल्लास कार्यक्रम सम्पन्न



टेन न्यूज़ !! ०९ सितम्बर २०२५ !! रिपोर्ट : प्रभाष चन्द्र ब्यूरो, लोकेशन : कन्नौज


जनपद कन्नौज के प्राथमिक विद्यालय तिर्वा खास में अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर उल्लास–नव भारत साक्षरता कार्यक्रम उत्साहपूर्वक मनाया गया। ब्लॉक प्रमुख उमर्दा अजय वर्मा ने माँ सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

विद्यालय के बच्चों ने नुक्कड़ नाटक और पपेट शो के जरिए साक्षरता का संदेश दिया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संदीप कुमार ने कहा कि 15 वर्ष से अधिक आयु के निरक्षरों का चिन्हांकन कर उल्लास ऐप पर पंजीकरण कराया जा रहा है। उन्होंने अपील की कि हर साक्षर व्यक्ति पाँच निरक्षरों को साक्षर बनाने में योगदान दें।

कार्यक्रम में पोस्टर प्रतियोगिता और रंगोली प्रदर्शन भी हुआ। विजेताओं को प्रशस्ति पत्र व स्टेशनरी भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शिक्षक, अभिभावक और ग्रामीण उपस्थित रहे। टेन न्यूज़ के लिए कन्नौज से प्रभाष चंद्र की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!